फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जहां आनी थी बरात...उस आंगन में पहुंची 6 लड़कियों की लाश, आगरा में यमुना हादसे की कलेजा चीर देने वाली कहानी

Wed, 04 Jun 2025 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Jun 2025 12:24 PM IST
सार

आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में नहाते समय एक ही परिवार की छह लड़कियां डूब गई, चार ने मौके पर तो दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में शामिल एक लड़की की इसी साल शादी होनी थी।

विज्ञापन
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
तीन बेटियों की मौत के बाद विपाल करती मां - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। इनमें चार लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। एक ही परिवार में छह लड़कियों की मौत से पूरे इलाका दहल उठा। मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें शामिल हैं। 


जानकारी मिली है कि उपचार के दौरान जिस लड़की ने दम तोड़ा है उसका रिश्ता तय हो गया था। देवोत्थान पर उसकी शादी होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं, ऐसे में जिस घर में बरात आनी थी, उस घर के आंगन में छह लड़कियों के शव आए। इसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिवार में चीख-पुकार मची है। 
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
यमुना में नहाने गई बहनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के हाथ पीले करने का सपना रह गया अधूरा
मुस्कान का रिश्ता हाल ही में सिकंदरा के गांव महल में तय किया था। मुस्कान के हाथ पीले करने के लिए घरवाले तैयारी में लगे थे। परिजन देवोत्थान पर एक नवंबर को उसकी शादी करना चाहते थे। दादा विजय सिंह ने बताया कि रात को मजदूरी कर घर आने के बाद पांचों बेटियां पिता के साथ ऑनलाइन साइट से अपनी पसंद के कपड़े दिखाती थीं। परिवार के अन्य लोग भी शादी की तैयारी में लगे थे। इससे पहले मंगवार उसकी मौत हो गई। 

 
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां कांता सुबह सत्संग सुनने के लिए गई थीं। पिता सुरेश मजदूरी पर गए थे। बेटियों की मौत की खबर सुन वह नंगे पैर ही घर की तरफ दौड़ पड़े थे। पति-पत्नी दोनों के मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि बेटी के हाथ पीले करने का सपना अधूरा रह गया। कब से सपने संजो रखे थे। सब एक पल में खत्म हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
माैत से पहले बनाई रील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना में सेल्फी, रील बनाने का वीडियो वायरल
यमुना में हादसे से एक दिन पहले मुस्कान ने अपनी मौसेरी बहन और मौसी के साथ नदी में रील बनाई थी। सेल्फी ली थीं। यमुना नदी में रील बनाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। दीपेश ने बताया कि बहनें अकसर नदी में वीडियो बनाने जाती थीं। यमुनापार से मौसी, मौसेरी बहन के आने के बाद सोमवार को भी यमुना में नहाने पहुंची थीं। तब कई रील बनाई थीं। मंगलवार को भी वह अपने साथ मोबाइल ले गई थीं। परिजन यह नहीं बता सके कि मंगलवार को हादसे से पहले भी रील बनाई गई थीं या नहीं।
विज्ञापन
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
माैके पर पहुंचे आला अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ से घनघनाए फोन, दौड़े अफसर
यमुना नदी में छह किशोरियों के डूबने की घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सचिवालय से फोन घनघनाने लगे। लखनऊ से घटना की जानकारी ली गई। अफसर कई थानों के फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तहसील का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed