{"_id":"63b406906eb6ec4d74488cd9","slug":"akhilesh-yadav-and-dimple-yadav-ate-food-at-restaurant-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अखिलेश यादव ने लिया चाट का स्वाद, डिंपल ने चखा गाजर का हलवा, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अखिलेश यादव ने लिया चाट का स्वाद, डिंपल ने चखा गाजर का हलवा, देखिए तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश और डिंपल ने चखा मैनपुरी के व्यंजनों का स्वाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल के दूसरे ही दिन सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के साथ मैनपुरी पहुंचे। यहां शहर के एक चर्चित रेस्टोरेंट पर उन्होंने पकवानों का स्वाद लिया। अखिलेश यादव ने जहां चाट का स्वाद लिया तो वहीं उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने गाजर का हलवा चखा। उन्होंने दोनों ही चीजों की जमकर तारीफ की।
नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के निधन के बाद हुए लोकसभा उपचुनाव से ही सपा अध्यक्ष का मैनपुरी के प्रति जुड़ाव बढ़ा है। उपचुनाव से लेकर अब तक लगभग डेढ़ महीने में अखिलेश 20 बार मैनपुरी आ चुके हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के ही सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री पत्नी और बेटी टीना के साथ पहुंचे थे। वे सैनिक स्कूल में भ्रमण के बाद शहर के बीचों-बीच नारायण मिष्ठान भंडार स्थित रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां अखिलेश ने आलू की चाट का स्वाद लिया।
2 of 5
मैनपुरी में अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल ने वहीं गाजर का हलवा और भुने हुए आलू खाए। बेटी टीना ने भी पकवानों का स्वाद चखा। भुने हुए आलू मैनपुरी में काफी प्रसिद्ध हैं। लगभग आधे घंटे तक यहां रुककर उन्होंने व्यंजनों का स्वाद लिया। इसके बाद फिर समाजवादी रथ से सैफई के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व वो मीडिया से भी मुखातिब हुए।
3 of 5
मैनपुरी के रेस्टोरेंट में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भाजपा में जाने वाले पिछड़े नेताओं की आत्मा मर जाती है। भाजपा केवल पिछड़ों का वोट लेना जानती है, लेकिन जब सम्मान की बात आती है तो भाजपा केवल धोखा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ों का आरक्षण छीनने का काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने अवमानना करते हुए निकाय चुनाव कराने का प्रयास किया। आगे भाजपा सरकार दलितों का भी आरक्षण छीनने का काम करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
मैनपुरी में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे तो सिंधिया तिराहे पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह की स्मृति में करहल चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में युवा राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र यादव बॉबी व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।