{"_id":"69b3d3817acf32e1ff0b6147","slug":"ammonia-gas-leak-from-cold-storage-triggers-panic-in-agra-village-full-details-in-hindi-2026-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ammonia Gas Leak: आंखों में जलन, उल्टियां और सांस में तकलीफ, दमघोंटू गैस से कोई बेहोश तो किसी की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ammonia Gas Leak: आंखों में जलन, उल्टियां और सांस में तकलीफ, दमघोंटू गैस से कोई बेहोश तो किसी की बिगड़ी हालत
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:33 PM IST
सार
आगरा की कुकथरी गांव में समाधिया कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोर में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोर बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई।
आंखों में जलन, उल्टियां और सांस लेने में तकलीफ। पिनाहट के कुकथरी गांव में अमोनिया गैस के रिसाव से हाहाकार मच गया। कोल्ड स्टोरेज से शुरू हुआ रिसाव पूरे गांव में फैल गया। दम घोंटू गैस से कोई बेहोश होकर गिर गया तो किसी की घर में हालत बिगड़ गई। पुलिस को गांव पहुंचने में तकरीबन 20 मिनट का समय लग गया।
आधा घंटे बाद एंबुलेंस आईं। गांव से लोगों को निकालने के बाद अलग-अलग एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। समाधिया कोल्ड स्टोरेज में आलू की बोरी ढोने के लिए आए बरेली के सलीम ने बताया कि वह एक ट्रक में माल लोड करा रहा था।
Trending Videos
2 of 14
अमोनिया गैस लीक होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक चीखने की आवाज आई। वह कुछ समझ पाता तब तक कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी भागते हुए नजर आए। उन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। वह जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। वह कोल्ड स्टोरेज के गेट पर आ गया। तभी उसे गैस की गंध आने लगी। इससे उससे सांस लेने में तकलीफ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बुजुर्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह किसी तरह बाहर की तरफ भागा। 500 मीटर की दूरी पर आने पर बेहोश हो गया। उसे पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया।
4 of 14
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह गांव के ताराचंद और 70 वर्षीय श्रीदेवी घर में बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वह इधर-उधर भागने लगे। तभी गांव में शोर होने लगा। वह सभी को लेकर बाहर की तरफ निकले।
विज्ञापन
5 of 14
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव से बाहर आ गए। मगर गांव में गैस फैलने की वजह से सांस नहीं ले पा रहे थे। इस पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। गांव के रहने वाले शिव कुमार भी टहल रहे थे। उन्हें भी गैस से उल्टी आने लगीं। उन्हें गांव के लोग किसी तरह गांव से बाहर लेकर आए। तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।