सब्सक्राइब करें

Etah: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा, पुलिस वाहन पर पथराव

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
angry villagers stone pelting on police vehicle after women death due to truck collision in etah
महिला की मौत के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में निधौली मार्ग पर मंगलवार की शाम ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग उग्र हो गए और ट्रक चालक को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद वाहन, लकड़ियां आदि लगाकर एटा-निधौली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी डायल-112 की गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। हालात पर नियंत्रण बनाने के लिए कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, पिलुआ और निधौली कलां थाने का पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। 



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी हेमलता (45) गांव के बाहर सड़क किनारे खोखा रखकर दुकान चलती थी। मंगलवार शाम को भी दुकान पर बैठी थी। करीब छह बजे एटा की ओर से खाद लदा हुआ ट्रक आया और सीधे खोखे में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से खोखे में बैठी हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीट दिया।

Trending Videos
angry villagers stone pelting on police vehicle after women death due to truck collision in etah
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर पथराव कर दिया गया। इससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई। इसके कुछ देर बाद ही अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह पुलिस बल सहित पहुंचे और लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
angry villagers stone pelting on police vehicle after women death due to truck collision in etah
खोखे से टकराया ट्रक - फोटो : अमर उजाला
हंगामे के कारण करीब 45 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा। जाम खुलवाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस अफसरों हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर घरों में भिजवाया।
angry villagers stone pelting on police vehicle after women death due to truck collision in etah
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पहुंची पीआरवी की गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे गाड़ी शीशा टूटा है। वहीं गाड़ी में गए दो पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की है। लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
angry villagers stone pelting on police vehicle after women death due to truck collision in etah
क्लीनिक पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

अलीगंज में उपचार के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक पर हंगामा

अलीगंज कस्बा में पड़ाव रोड स्थित मां पीतांबरा क्लीनिक पर उपचार के दौरान मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी गिरजा देवी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गिरजा देवी को उच्च रक्तचाप की समस्या थी। सीने में दर्द होने पर यहां इलाज के लिए लाए। उपचार के दौरान कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों में आक्रोश पनप गया। गलत इलाज का आरोप लगा उन्होंने हंगामा कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि महिला की मौत हुई है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed