आगरा में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में इंकलाब जिंदाबाद नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को भड़काने के आरोप में जेल भेजे गए लांस नायक गुमान सिंह भाई की भर्ती प्रक्रिया रद्द होने से परेशान था। उसने व्हाट्सएप पर संदेश डाले थे। छह वायस मैसेज भी थे, जिनमें वो युवाओं से अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध करने के लिए भड़का रहा था। इस ग्रुप में आगरा के अलावा जयपुर के युवा भी जुड़े थे। पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी मिली है।
{"_id":"62bb0cefb3b7fb65805ed347","slug":"army-lance-nayak-arrested-for-provoking-protest-against-agneepath-recruitment-scheme-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agnipath Protest: भाई के सेना में भर्ती न होने पर लांस नायक ने रची थी बवाल की 'साजिश', गिरफ्तारी के बाद खुले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Protest: भाई के सेना में भर्ती न होने पर लांस नायक ने रची थी बवाल की 'साजिश', गिरफ्तारी के बाद खुले कई राज
Tue, 28 Jun 2022 07:57 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
आरोपी लांस नायक गुमान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वाईफाई से चलाता था इंटरनेट
गुमान सिंह ने 17 जून को व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया। इसका नाम इंकलाब जिंदाबाद दिया। इसमें राजस्थान के जयपुर और आगरा के युवाओं को जोड़ दिया। इसके बाद मैसेज करने लगा। वायस संदेश भी डाल रहा था। इंटरनेट चलाने के लिए वह वाईफाई का प्रयोग करता था।
मलपुरा में पुलिस की गाड़ियों पर हुआ था पथराव
- फोटो : अमर उजाला
आगजनी के लिए भड़काया था
पुलिस के मुताबिक, ग्रुप एडमिन के रूप में गुमान सिंह अपने ग्रुप पर लगातार मैसेज कर रहा था। इसमें कह रहा था कि सरकारी संपत्ति को जला दो। बस और ट्रेनों में आगजनी कर दो। सरकार ऐसे नहीं झुकेगी। लिख रहा था कि मैं फौजी होकर आप सभी की लड़ाई लड़ रहा हूं। फिर आप क्यों नहीं आगे आ रहे हो। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मैसेज डाले थे। उन्हें धमकी भी दी थी। उसने 17 जून को एक वायस मैसेज भेजा था। इसके बाद 18 जून को पांच और मैसेज भेजे थे। पुलिस की कार्रवाई होने के बाद वह ग्रुप से अलग हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाकर किया गया था प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रुप से बाहर हो रहे थे लोग
गुमान सिंह लगातार ग्रुप से लोगों को जोड़ रहा था। इसमें 20 से 25 एडमिन बना दिए थे। 300 से ज्यादा सदस्य भी थे। भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ किए जा रहे कई मैसेज को देखकर लोग ग्रुप से बाहर भी होने लगे थे। मगर, बड़ी संख्या में एडमिन ग्रुप में लोगों को जोड़ भी रहे थे। पुलिस कार्रवाई के बाद ग्रुप पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन
आरोपी लांस नायक गुमान सिंह
- फोटो : अमर उजाला