फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज रज उत्सव: हुनर हाट में नृत्य और गायन का संगम, हेमा मालिनी ने किया कलाकारों का उत्साहवर्द्धन

Sat, 13 Nov 2021 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Artists perform dance and singing in Braj Raj festival in mathura
ब्रज रज उत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में यमुना तट पर आयोजित ब्रज रज उत्सव में शुक्रवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और गायन का संगम देखने को मिला। सांसद हेमा मालिनी भी ब्रज रज उत्सव देखने पहुंचीं। उन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहित किया।



रंग बिरंगी रोशनी में नहाए हुनर हाट के मंच पर जब कत्थक धरोहर के सदानंद विश्वास ने बंदे मातरम गीत पर अपनी प्रस्तुति दी तो वहां उपस्थित लोगों ने उठकर तालियां बजानी शुरू कर दीं। इसके बाद उन्होंने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। सांसद हेमा मालिनी ने भी इसकी सरहाना की। 

अस्मिता, सुमन और सुजाता ने उनका साथ दिया। संगीता और अंजना विश्ववास ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। देर रात तक चले इस नृत्य के कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान दर्शक प्रारंभ से लेकर अंत तक बंधे रहे। 

Artists perform dance and singing in Braj Raj festival in mathura
कार्यक्रम में मौजूद रहीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमा मालिनी ने मंच पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे कलाकरों का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व बांसुरी संस्था के कलाकारों विनय गोस्वामी के संयोजन एवं निर्देशन में कृष्णा नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
Artists perform dance and singing in Braj Raj festival in mathura
ब्रज रज उत्सव: नृत्य करतीं कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कृष्णा नृत्य नाटिका में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें कंस का अत्याचार, भगवान कृष्ण का जन्म, गोकुल गमन, माता यशोदा का वात्सल्य प्रेम, माखन चोरी, होली, डांडिया रास, सावन का झूला गीत के बाद द्वारिकाधीश के रूप में स्थापित होने के बाद द्रोपदी चीर हरण लीला का मंचन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Artists perform dance and singing in Braj Raj festival in mathura
ब्रज रज उत्सव: हुनर हाट में स्टॉल - फोटो : अमर उजाला
दस दिवसीय ब्रज रज उत्सव में 30 राज्यों के करीब 200 स्टॉल हस्तशिल्प से जुड़े कलाकारों ने लगाए हैं। इसमें विविध प्रांतों का हुनर देखने को मिल रहा है। गुजरात की दस्तकारी हो या राजस्थान की कढ़ाई, हर प्रदेश की हस्तशिल्प कला का मुजायरा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Artists perform dance and singing in Braj Raj festival in mathura
मथुरा: हुनर हाट में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
यमुना तट पर उत्तर प्रदेश ब्रज विकास तीर्थ परिषद की ओर से आयोजित ब्रज रज उत्सव विविधताओं से परिपूर्ण है। मेला स्थल पर लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व हस्तशिल्प के साथ लोग शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद भी ले रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed