फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: सपनों की उड़ान को मिले पंख, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

Sun, 13 Oct 2019 07:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Oct 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Atul maheshwari scholarship 2019 Exam Starts in Agra Firozabad and Etah
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा छात्रों में जोश - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के पहले चरण की परीक्षा रविवार को दो केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 2659 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1476 विद्यार्थी ने परीक्षा दी, 1183 अनुपस्थित रहे। आवास विकास कालोनी स्थित होली पब्लिक जूनियर स्कूल की तलाश करते हुए दूरदराज से आए छात्र-छात्राएं सुबह छह बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।
Atul maheshwari scholarship 2019 Exam Starts in Agra Firozabad and Etah
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा में कक्षा 11 और 12वीं के 1703 पंजीकृत थे। इसमें से 978 उपस्थित रहे, 725 परीक्षा देने नहीं आए। होली पब्लिक स्कूल आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में कक्षा नौ और दसवीं के 956 विद्यार्थियों में से 498 उपस्थित और 458 गैरहाजिर रहे। परीक्षा 11 बजे से शुरू होकर डेढ़ बजे तक चली। 
Atul maheshwari scholarship 2019 Exam Starts in Agra Firozabad and Etah
फिरोजाबाद में परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर आते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 का आयोजन श्री गौरीशंकर इंटर कालेज में किया गया। दो वर्गों में 807 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे से परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। कक्षा नौंवी और दसवीं वर्ग में  290 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आए। कक्षा 11 वीं और 12वीं वर्ग के 517 परीक्षार्थी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atul maheshwari scholarship 2019 Exam Starts in Agra Firozabad and Etah
एटा में भी संपन्न हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
एटा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 रविवार को अरुणा नगर स्थित श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज में आयोजित की गई। परीक्षार्थी परीक्षा को पूरी गंभीरता से देते नजर आए। परीक्षा में जनपद के अलावा निकटवर्ती जिलों के भी सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। केंद्र पर पंजीकृत 639 परीक्षार्थियों में 434 शामिल हुए। 205 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Atul maheshwari scholarship 2019 Exam Starts in Agra Firozabad and Etah
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद आपस में चर्चा करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
इंजीनियर तो कोई बनना चाहता है अफसर 
- अभी में 11वीं की छात्रा हूं और भविष्य में इंजीनियर बनकर अपना और मां-पिताजी का सपना पूरा करना चाहती हूं। अनुष्का चौहान, अरतौनी 
- आईएएस बनना चाहती हूं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा में शामिल होकर प्रतियोगी परीक्षा के पैटर्न समझने में आसानी हुई। कौशाम्भी, रोहता
- छात्रवृत्ति में ओएमआर शीट पर परीक्षा हुई। भविष्य में बैंक में अधिकारी बनने का सपना है, इसके लिए तैयारी करने में सुविधा मिलेगी। अनुराधा सिंह, विजय नगर
- प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता हूं, इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करूंगा। इनके पैटर्न और आईक्यू समझने के लिए परीक्षा दी। लोकेश मोहन कुशवाहा, धनौली
- एनडीए की तैयारी करनी है। इसमें कैसे प्रश्न आते हैं, परीक्षा का पैटर्न कैसा रहता है। फाउंडेशन की परीक्षा देकर काफी कुछ समझा है। अमन गहलौत, सिकंदराराऊ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed