{"_id":"657295b4bd27c2d40507a559","slug":"big-success-for-indian-air-force-now-weapons-weighing-16-tons-can-be-dropped-by-parachute-in-inaccessible-area-2023-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: भारतीय वायुसेना की उपलब्धि, दुर्गम इलाके में पैराशूट से गिराए जा सकेंगे 16 टन वजनी हथियार; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भारतीय वायुसेना की उपलब्धि, दुर्गम इलाके में पैराशूट से गिराए जा सकेंगे 16 टन वजनी हथियार; देखें तस्वीरें
भारतीय वायुसेना किसी भी दुर्गम इलाके में पैराशूट के जरिए 16 टन वजन के हथियार और अन्य सामग्री आसमान से जमीन पर उतार सकती है। आगरा की प्रतिष्ठित रक्षा लैब एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्टेब्लिशमेंट (एडीआरडीई) ने भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से 16 टन वजनी प्लेटफार्म उतारा, जो 24 फुट लंबा और 8 फुट चौड़ा है। खास पहलू ये है कि यह पूरा पैराशूट सिस्टम और प्लेटफार्म स्वदेशी है।
भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान ने सोशल साइट एक्स पर मलपुरा ड्रॉपिंग जोन पर बृहस्पतिवार को हुए ट्रायल की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें बताया गया है कि पहली बार सफलतापूर्वक 16 टन वजन के प्लेटफार्म को वायुसेना के विमान से जमीन पर उतारा गया है। इसमें आगरा की एडीआरडीई लैब ने स्वदेशी पैराशूट सिस्टम का उपयोग किया है। पांच पैराशूट के सिस्टम से किसी भी दुर्गम इलाके में अब ज्यादा वजन वाले हथियार और रक्षा उपकरणों को सेना उतार सकेगी।
2 of 5
Indian Air Force
- फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में किए गए परीक्षण को तीन चरणों में किया गया। पहले चरण में सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के बाहर लोड की जांच की गई। दूसरे चरण में लोडिंग की जांच कर 16 टन वजनी प्लेटफार्म को ग्लोबमास्टर विमान पर चढ़ाया गया।
3 of 5
Indian Air Force
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे चरण में प्लेटफार्म को विमान से पिछले हिस्से के दरवाजे को खोलकर गिराया गया। पांच पैराशूट के सिस्टम के खुलने के साथ ही ड्रॉपिंग जोन में प्लेटफार्म सफलतापूर्वक नीचे उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Indian Air Force
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय रक्षा तैयारियों के लिहाज से यह बड़ा कदम है। इससे भारी रक्षा उपकरणों को पहुंचाने के साथ वायुसेना की क्षमताओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
Indian Air Force
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सात टन वजन तक के सामान को ही उतारने की क्षमता थी, जिसे 16 टन तक करने में सफलता मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।