सब्सक्राइब करें

बेलगाम ट्रैफिक: नहीं सुधरेंगे, चाहे किसी की जान ही क्यों न चली जाए..., हाईवे पर छह मौते के बाद का ये है दृश्य

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
visible effect of two-day action on highway Vehicles passing through the old route from Waterworks to Sikandra
बेलगाम ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए हादसे में ऑटो सवार छह लोगों की मौत के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार के नाम पर पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति ही की है। दो दिन के अभियान के बाद बुधवार को ट्रैफिक पुराने ढर्रे पर लौटता नजर आया। चौराहे-तिराहे पर ऑटो और बसों के ठहराव से जाम लगता रहा। अतिक्रमण नहीं हट सका। ऑटो चालक पुलिस के हटते ही चौराहे से लोगों को बैठाते हुए नजर आए। सिकंदरा और गुरुद्वारा कट ही नहीं, शहर के अंदरूनी रास्तों पर वाहनों की लाइन रही।


दृश्य - 1 : वाटरवर्क्स, दोपहर 12:30 बजे
रामबाग चौराहे से 50 मीटर आगे जवाहर पुल से निकलकर पुलिस ने ऑटो के स्टैंड के रूप में जगह चिह्नित की। यहां सफेद पट्टी भी कर दी गई। मगर, इससे समस्या का समाधान नहीं हुआ। बसों के रुकने पर ऑटो चालक सवारियों को रोक रहे थे। लोगों के हाईवे पर खड़े होने की वजह से पीछे से आते भारी वाहनों के चपेट में आने का खतरा बना हुआ था।

दृश्य - 2 : भगवान टाकीज, दोपहर 1:00 बजे
सर्विस रोड पर दिल्ली की ओर जाने वाली निजी और सरकारी बसों के ठहराव से जाम लग रहा था। पुल के नीचे खड़ीं निजी गाड़ियां सवारियोंं को भरने के लिए एक-एक करके आ रही थीं। पुलिस ने थाना न्यू आगरा के सामने से सीज वाहनों को हटवा दिया। मगर, दयालबाग की तरफ जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण से दोपहर के समय वाहन फंस रहे थे।
 
Trending Videos
visible effect of two-day action on highway Vehicles passing through the old route from Waterworks to Sikandra
बेलगाम ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
दृश्य - 3 : गुरुद्वारा गुरु का ताल, दोपहर 1:30 बजे
सर्विस रोड पर दोनों तरफ से वाहन चल रहे थे। इससे वाहनों से हादसे का खतरा बना हुआ था। ट्रैफिक लाइट चार दिन बाद भी नहीं लग सकीं। पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हो रहा था। सर्विस रोड और हाईवे पर वाहनों की लाइन लगी रही। गलत दिशा से वाहन निकल रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
visible effect of two-day action on highway Vehicles passing through the old route from Waterworks to Sikandra
बेलगाम ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
दृश्य - 4 : सिकंदरा चौराहा, दोपहर 2:00 बजे
ओवरब्रिज की तरफ बैरियर लगाए गए थे, लेकिन इन्हें 12 घंटे बाद ही हटा लिया गया। चौराहे से बाईंपुर व थाने की तरफ वाहन गलत दिशा से निकल रहे थे। ट्रैफिक लाइट नहीं जल रही थीं। इस कारण पुलिसकर्मी ही वाहनों को रोक रहे थे। पुलिस कर्मी जहां से आटो हटाते थे, वहां कुछ देर बाद फिर से खड़े हो जा रहे थे।
visible effect of two-day action on highway Vehicles passing through the old route from Waterworks to Sikandra
बेलगाम ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विभागों के साथ समन्वय कर होगी बैठक
पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए मंडलायुक्त के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को भी बुलाया जाएगा। इसमें बेहतर ट्रैफिक संचालन को किए जाने वाले प्रयास के बारे में सुझाव लिए जाएंगे। कहां अवैध पार्किंग की समस्या है? कहां रोड इंजीनियरिंग में बदलाव किया जाना है? वाहनों का स्टॉपेज कहां होना चाहिए? रोड साइनेज, मार्किंग, डिवाइडर बनाने, रिफलेक्टर लगाने पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
visible effect of two-day action on highway Vehicles passing through the old route from Waterworks to Sikandra
बेलगाम ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किया हेलमेट का वितरण
रामबाग चौराहे पर बुधवार को पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सैयद अरीब अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता आरके सिंह के नेतृत्व में बिना हेलमेट बाइक-स्कूटर चलाने वालों को रोका गया। उन्हें बताया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए पहनें। लोगों को 15 हेलमेट का भी वितरण किया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed