{"_id":"656c143bec3029d2020f1b17","slug":"agra-accident-six-death-bloody-cut-of-delhi-highway-child-death-mother-became-unconscious-2023-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Accident: हाईवे के खूनी कट ने छीना घर का इकलौता चिराग, बेसुध हुई मां...; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Accident: हाईवे के खूनी कट ने छीना घर का इकलौता चिराग, बेसुध हुई मां...; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Agra Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद घरों में कोहराम मच गया। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-5 में रहने वाला अथर्व इकलौता बेटा था। रोजाना पिता उसे स्कूल लेने व छोड़ने जाते थे। शनिवार को वह नहीं जा सके तो दादी को लाडले को लाने के लिए भेजा, लेकिन हादसे ने उनका मां और भविष्य की आशा दोनों ही छीन लीं।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस बार तो नंबर पक्का है पापा...यह कहते हुए बिलख पड़े संतोष
नारखी, फिरोजाबाद का रहने वाला प्रेमकिशोर चार साल से इंजीनियर्स काॅलोनी, न्यू आगरा के पीजी में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल का टेस्ट देकर लौटा था। किसान पिता संतोष ने बताया कि किसी तरह छोटे बेटे को पढ़ा रहे थे। बड़ा बेटा खेती में हाथ बंटाता है। बेटे ने टेस्ट देकर आने के बाद कहा था कि पापा इस बार तो नंबर पक्का है। शनिवार दोपहर को वह किसी दोस्त को नोट्स देने के लिए सिकंदरा जाने को निकला था, लेकिन हादसे ने उनके घर का चिराग बुझा दिया।

किराये पर ऑटो चलाते थे बच्चू
ऑटो चालक बच्चू सिंह के परिजन ने बताया कि बच्चू किराये का ऑटो चलाते थे। पत्नी राधा भी घरों में कामकाज करती है। तीन बेटियां हैं। बाईंपुर में किराये के घर में रह रहे थे। हादसे के बाद बच्चू सिंह की पत्नी राधा का बुरा हाल था। वह कह रही थी कि अब कौन करेगा तीन बेटियों का लालन पालन।

Agra News
- फोटो : अमर उजाला
रात में ही हुआ शवों का पोस्टमार्टम
हादसे में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम पुलिस प्रशासन ने ही रात में ही करवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस ने शाम 7 बजे शवों के पोस्टमार्टम गृह में पहुंचने के बाद ही परिजन को सूचित करके प्रक्रिया शुरू करवाई। हादसे में कई शव क्षत विक्षत हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक फरार
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालकों की तलाश की जा रही है।