फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता ने लूट युवती की आबरू: सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाया, ब्लॉक प्रमुख ने पीड़िता को तीसरी बार बुलाया था आगरा

Tue, 11 Jan 2022 12:41 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Jan 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Bjp Block Pramukh Gang Sexual Assault With Girl In Hotel And Made Video
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज क्षेत्र के होटल में खुर्जा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बाह के भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह, उसके दो दोस्त जितेंद्र और देव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी ने युवती से आशा की नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्ती की थी। सोमवार तड़के पुलिस ने आरोपी लाल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य दो आरोपी घरों से फरार हैं। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। पीड़िता के अनुसार उससे दो बार दुष्कर्म किया गया। युवती ने रविवार रात 11 बजे पुलिस से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी। बताया था कि होटल में ले जाकर उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले वो होटल का नाम और पता नहीं बता पा रही थी। बाद में होटल का नाम पता चल गया। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें बाह के फरैरा निवासी लाल सिंह, पिनाहट के भदरौली निवासी जितेंद्र और देव को नामजद किया।
Bjp Block Pramukh Gang Sexual Assault With Girl In Hotel And Made Video
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धारा लगी। लाल सिंह भाजपा नेता व बाह का ब्लॉक प्रमुख है। दुष्कर्म की घटना होटल अमर यात्री निवास में अंजाम दी गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने होटल में अपनी आईडी से कमरा बुक किया था। वह शाम छह बजे सीसीटीवी फुटेज में युवती को लेकर जाता और रात नौ बजे बाहर आता नजर आया है। 
Bjp Block Pramukh Gang Sexual Assault With Girl In Hotel And Made Video
आरोपी लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़ित युवती दहशत में है। उसे आरोपी भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह ने धमकाया था। उसके साथ पहले 21 दिसंबर 2021 को सामूहिक दुष्कर्म किया था। तब वीडियो बना लिया। अगले दिन दोबारा बुलाया। इस बार धमकी भी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे। होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीसरी बार भी धमकी देकर आगरा बुलाया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद होटल से ले जाकर कार से फेंक दिया, जिससे उसके चोट आई। पुलिस की पूछताछ और मुकदमे में यही बात पीड़िता ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Block Pramukh Gang Sexual Assault With Girl In Hotel And Made Video
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ आरोपी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में लिखा कि दो महीने पहले उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। उसने पहले कॉल काट दिया। बाद में उसे बार-बार कॉल आने लगे। इस पर उसने बात की। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि वह दोस्ती करना चाहता है। अपना नाम लाल सिंह बताया। कहा कि वह ब्लॉक प्रमुख है। उसकी आशा की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आगरा आकर मिलने की कहने लगा। 21 दिसंबर 2021 को वह मिलने आई। आरोपी उसे एक गाड़ी से फार्म हाउस में ले गया। उसने, उसके दोस्तों देव और जितेंद्र ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Bjp Block Pramukh Gang Sexual Assault With Girl In Hotel And Made Video
विधायक और पूर्व मंत्री के साथ आरोपी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
फार्म हाउस में वीडियो बनाकर दी धमकी
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की कहने पर ब्लॉक प्रमुख ने धमकी दी। कहा कि तुम जानती नहीं हो कि हम कौन हैं। हम पर एक विधायक का हाथ है। उनके सामने पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी भी पैर छूते हैं। तुम्हें मिनटों में गायब करवा दूंगा। इस कारण वो अपने घर चली गई। आरोपी ने अगले दिन फिर से कई कॉल किए। दोबारा आगरा आने का दबाव बनाया। मना करने पर फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजा। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वो फिर से आ गई। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।
आगरा: पहले फार्म हाउस फिर होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म, ब्लॉक प्रमुख ने चलती कार से पीड़िता को फेंका
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed