{"_id":"639de512a1c2821b881765c2","slug":"bjp-workers-protest-against-pakistan-foreign-minister-bilawal-bhutto-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिलावल भुट्टो के बयान पर उबाल: पाकिस्तानी विदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंके पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावल भुट्टो के बयान पर उबाल: पाकिस्तानी विदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंके पुतले
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की विवादित टिप्पणी से देशभर में उबाल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को बिलावल भुट्टो के बयान पर आक्रोश जताया। आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर शाम को कार्यकर्ताओं ने भुट्टो का पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाम करीब 5:30 बजे सेंट जोंस चौराहे पर ‘प्रधानमंत्री का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन के बाद माहेश्वरी ने कहा कि जी-20 की मेजबानी भारत को मिलने से पाकिस्तान को जलन हो रही है। पाकिस्तान हर मोर्चे पर कूटनीतिक रूप से विफल हो रहा है। इससे वहां के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा-कासगंज में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
2 of 5
फिरोजाबाद में पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान का पुतला दहन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी कर देशवासियों का अपमान किया है। पाकिस्तान के नेता अपने इतिहास से सबक नहीं लेते। पाकिस्तान और वहां के सिरफिरे विदेश मंत्री को सार्वजनिक मंच पर माफी मांगनी चाहिए।
3 of 5
एटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
एटा में भाजपाइयों ने दीनदयाल चौक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता विदेशों में है। भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पाकिस्तान बौखला गया है। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कासगंज में भी हुआ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में भी भाजपा जिला इकाई ने नारेबाजी करते हुए बिलावल भुट्टो का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। हर मोर्चे पर विफल पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है।
विज्ञापन
5 of 5
मैनपुरी में भी भाजपाइयों ने किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके जुलूस निकालने के बाद घंटाघर चौराहे पर विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी कुशल नीतियों और नेतृत्व से भारत का नाम विश्व पटल पर ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री को अपने बयान के लिए प्रधानमंत्री सहित भारत से माफी मांगनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।