{"_id":"639dc0298b3705052e170a98","slug":"father-in-law-not-allowing-scientist-s-wife-to-enter-the-house-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: चार दिन से ससुराल की चौखट पर बैठी वैज्ञानिक की पत्नी, घर में नहीं घुसने दे रहे ससुर, लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: चार दिन से ससुराल की चौखट पर बैठी वैज्ञानिक की पत्नी, घर में नहीं घुसने दे रहे ससुर, लगाया ताला
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के राजा का बाग में चार दिन से एक विवाहिता घर के बाहर बैठी हुई है। सर्द रातें भी उसने ठिठुरते हुए काटीं। आरोप है कि ससुरालवाले उसे घर में नहीं घुसने दे रहे। पुलिस से शिकायत के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं दरोगा ने पीड़िता को धमकाया। पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। शनिवार शाम तक विवाहिता घर की चौखट पर ही बैठी रही, लेकिन ससुरालवालों ने दरवाजा नहीं खोला।
जनपद औरैया के गांव ऐरवा कटरा निवासी अवधेश देवी ने बताया कि उनकी पुत्री राधा की शादी 28 नवंबर 2019 में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर सात निवासी अमित यादव के साथ हुई। अमित साइंटिस्ट है। वह बाहर रहता है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। छह माह पूर्व पीटने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया था।
2 of 5
पीड़ित महिला और उसकी मां
- फोटो : अमर उजाला
12 दिसंबर 2022 को अवधेश देवी पुत्री राधा को लेकर उसकी ससुराल पहुंची तो ससुर ने कमरे में ताला डाल दिया। उसे घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद दोनों मां-बेटी घर के बाहर ही बैठ गईं।
3 of 5
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
चार दिनों से पीड़िता घर के बाहर ही खुले में बैठी हुई है। राधा का आरोप है कि एक दरोगा जांच के लिए आए तो उन्होंने घर में दाखिल कराए जाने बजाय उसे समझौता करने के लिए दबाव बनाते हुए धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दरवाजे पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में सब कुछ जानते बूझते मूकदर्शक बनी है। मां अवधेश देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुत्री को हक दिलाने व आरोपी ससुरालीजनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
5 of 5
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि विवाहिता के ससुर से बात की गई। उनका कहना है कि मकान उनके नाम है। बेटे के नाम कुछ भी नहीं है, वह लड़ने झगड़ने वाली महिला को अपने घर में नहीं रखेंगे। महिला का पति साइंटिस्ट है। बाहर रहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।