आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी स्थित खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स होटल में प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी उससे शादी करना चाहता था। घरवारों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इस पर दोनों ने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। बुधवार रात को दोनों होटल में रुके। इसी दरम्यान प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।
{"_id":"62188e0a48c73b1cae5826e7","slug":"boyfriend-killed-the-girlfriend-in-the-hotel-room-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इश्क की खौफनाक कहानी: जिससे शादी करना चाहता था, प्रेमी उसे होटल में ले गया और मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क की खौफनाक कहानी: जिससे शादी करना चाहता था, प्रेमी उसे होटल में ले गया और मार डाला
Fri, 25 Feb 2022 02:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
होटल के कमरे में जोगेंद्र, पूजा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिकंदरा आगरा
- फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि वह पूजा से प्यार करता है। वह भी उससे प्यार करती थी। दोनों एक ही जाति के हैं। इस कारण शादी करना चाहते थे। घर से निकलने के बाद ऐसे ही इधर उधर घूम रहे थे।
आरोपी प्रेमी जोगेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को होटल में पहुंचे थे। बहाने से कमरा किराये पर लिया। वह पहले से सोच कर आए थे कि अपनी जान दे देंगे। वह विषाक्त पदार्थ लेकर होटल आया था। पूजा के कहने पर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। दस मिनट बाद उसकी मौत हुई। बाद में उसने विषाक्त पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका पूजा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ महीने पहले भी ले गया था युवक
पूजा के पिता गोविंद सिंह निजी गाड़ी चलाते हैं। पूजा पांचवीं कक्षा तक पढ़ी थी। जोगेंद्र जूते का काम करता है। उसका घर तकरीबन आधा किलोमीटर दूर है। गोविंद सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले पूजा और जोगेंद्र के संबंध का पता चला था। डेढ़ महीने पहले वो बेटी को ले गया था। इस पर पुलिस से शिकायत की थी। तब बेटी घर आ गई थी। जोगेंद्र ने कहा था कि वह अब पूजा से नहीं मिलेगा। माफी मांग ली थी। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। इसके बाद भी वो धमकी दे रहा था।

सांकेतिक तस्वीर
थाने पर शिकायत पर नहीं हुई थी सुनवाई
रविवार को बेटी के लापता होने पर थाना में तहरीर दी थी। इसमें जोगेंद्र का नाम भी पुलिस को बताया। कहा कि जोगेंद्र बेटी को ले गया है। मगर, सुनवाई नहीं हुई। उधर, थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाने में लिखित शिकायत नहीं की थी। बुधवार को युवक की मां ने सूचना दी थी। इस पर युवती के पिता को बुलाया था।