पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएसएनएल अधिकारी की हत्याः जेल जाने की सुनते ही आंसू बहाने लगी हत्यारोपी पत्नी

Fri, 10 Jan 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jan 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bsnl Jto Murder Case Wife And Lover Send Jail
पुलिस सुरक्षा में जेल जाती पत्नी व पुरुष मित्र - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक दोस्त से शादी के लिए बीएसएनएल के जेटीओ वीरेंद्र कुमार की हत्या की आरोपी पत्नी जेल जाने की सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगी। बुधवार को पुलिस उसे अन्य आरोपी जेई कपिल और उसके दोस्त मनीष के साथ दीवानी कड़ी सुरक्षा में लेकर आई थी। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश किया था।

 
Bsnl Jto Murder Case Wife And Lover Send Jail
आरोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
पंचशील कॉलोनी, दौरैठा नंबर एक निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र नाथूराम की हत्या चार जनवरी की रात को कर दी गई थी। उनका शव रविवार तड़के तकरीबन चार बजे घर से 400 मीटर दूर सौ फुटा रोड पर पड़ा मिला था। पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया था। उनकी पत्नी भावना, दिल्ली नगर निगम के इंजीनियर कपिल और पड़ोसी मनीष को गिरफ्तार किया था। तीनों ने योजना बनाकर वीरेंद्र की हत्या की थी। भावना और कपिल में प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इसलिए वीरेंद्र कुमार की हत्या का प्लान बनाया था।
Bsnl Jto Murder Case Wife And Lover Send Jail
मनीष और कपिल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह 11:30 बजे तीनों को पुलिस दीवानी लेकर आई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कोर्ट में पेश करने के दौरान अधिवक्ताओं और वादकारियों को पता चल गया। इस पर भीड़ लग गई। बाद में पुलिस उन्हें कोर्ट में ले गई। यहां जैसे ही कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने को कहा, तीनों रोने लगे। दो घंटे बाद पुलिस तीनों आरोपियों को जेल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bsnl Jto Murder Case Wife And Lover Send Jail
वीरेंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मनीष ने गला दबाने के साथ ही वीरेंद्र की पसलियों पर कई बार मारा था, जिससे उनकी कई पसलियां टूट गईं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें भी पसलियां टूटना आया था।
विज्ञापन
Bsnl Jto Murder Case Wife And Lover Send Jail
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी भावना ने बताया कि उसका त्वचा रोग से संबंधित इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। वह कई बार दिल्ली इलाज के लिए गई थी। इस दौरान प्रेमी कपिल से भी मिलकर आती थी। कपिल के घरवालों को दोनों पर शक भी हो गया था। मगर, उन्होंने कभी विरोध नहीं किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed