{"_id":"60d6f2719cc2802c3055d3f0","slug":"candidates-files-nomination-for-zila-panchayat-president-election-in-agra-zone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: जानें आगरा मंडल में किसने और कहां से किया नामांकन, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: जानें आगरा मंडल में किसने और कहां से किया नामांकन, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
आगरा में भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा समेत मंडल के अन्य जिलों में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन किए। आगरा में दोपहर तक सिर्फ भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने नामांकन पत्र भरा है। मंजू भदौरिया ने वार्ड 33 शमशाबाद से जिला पंचायत सदस्य की चुनाव जीता है। जिला अधिकारी न्यायालय कक्ष में उन्होंने प्रस्तावक रजनीश दुबे और बबीता चौहान के साथ नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के विधायक व संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे। आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापसी और तीन जुलाई को चुनाव होगा।
आगरा कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया (नीली साड़ी)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बसपा, सपा व अन्य किसी राजनीतिक दल के जिला पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं की है। नामांकन पत्र भी नहीं खरीदा है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया का एकल नामांकन होने पर उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां सपा ने मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया है।
4 of 7
मैनपुरी में सपा से मनोज यादव ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज यादव ने नामांकन किया है। वह सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। समर्थकों को पुलिस ने मुख्य द्वार पर ही रोक दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
फिरोजाबाद में सपा से रूचि यादव ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर को समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के रुचि यादव ने नामांकन किया। उनके साथ पार्टी के नेता मौजूद रहे। उधर, एटा में सबसे पहले सपा समर्थित प्रत्याशी रेखा यादव ने नामांकन भरा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।