फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे ने छीनीं खुशियां: पलक झपकते ही टूट गए दुल्हन के सपने, सुध-बुध खाई, नहीं उठी डोली

Sat, 15 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Car Crashed Wedding Stoped Of Groom After Accident
हादसे के बाद बिलाप करते दुल्हन पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू में शुक्रवार को मातमी सन्नाटा था। हर आंख नम थी तो जुबां खामोश। गांव में शुक्रवार को बेटी की डोली उठनी थी लेकिन यहां चीखपुकार मची थी। आंगन में लगा मंडप सूना था। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी और कलाई में कंगन बांधे दुल्हन घर के बरामदे में सुध-बुध खोकर बैठी थी। परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार बार बार उसे ढांढस बंधा रहे थे। अग्नि के सात फेरे लेकर नई दुनिया बसाने का सपना देख रही दुल्हन का होने वाला जीवन साथी आगरा के निजी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में गुरुवार की रात भीषण हादसा हो गया। इटावा के भगवानपुरा (थाना जसवंतनगर) से बरात लेकर आ रही अर्टिगा कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Car Crashed Wedding Stoped Of Groom After Accident
इटावा जनपद में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन के हाथों पर मेंहदी लगी रह गई। इटावा जिले के थाना जसवंतनगर के भगवानपुरा निवासी सौरभ पुत्र ब्रजराज सिंह की शादी थाना नारखी के नगला बलू (डेरा बंजारा) निवासी पूजा पुत्री अतर सिंह नायक से तय हुई है। गुरुवार रात को बराती निजी वाहनों से रवाना हो गए। दूल्हा सौरभ व अन्य रिश्तेदार अर्टिगा कार से आ रहे थे।
Car Crashed Wedding Stoped Of Groom After Accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी अतर सिंह की बेटी पूजा का विवाह बृजराज सिंह के पुत्र सौरभ निवासी भगवानपुर इटावा के साथ तय हुआ था। 13 मई को इटावा से बारात नगला बलू आनी थी। नगला बलू के ग्रामीण और युवती के परिजन बारात के स्वागत और बेटी को विदा करने की तैयारियों में जुटे थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे कार सवार दूल्हा रिश्तेदारों के साथ कठफोरी के समीप पहुंचा तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Crashed Wedding Stoped Of Groom After Accident
demo pic
हादसे में दूल्हा सहित पांच लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान चार लोगों की गुरुवार रात ही मौत हो गई। अब गंभीर हालतम में सौरभ आगरा के एक निजी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। हादसे की जानकारी के बाद नगला बलू के ग्रामीणों और दुल्हन के परिजनों को हुई तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शुक्रवार को गांव में मातमी सन्नाटा रहा। रिश्तेदार और ग्रामीण दुल्हन और उसके परिवारीजनों को सांत्वना दे रहे थे। 
 
विज्ञापन
Car Crashed Wedding Stoped Of Groom After Accident
दुल्हन के घर पर पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
स्वस्थ होने तक करूंगी इंतजार
हादसे की जानकारी के बाद सुध बुध खो बैठी दुल्हन की जुबां से बार बार एक ही शब्द गूंज रहा था कि वह अपने सौरभ का अभी इंतजार करेगी। उसके स्वस्थ होने के बाद उससे ही शादी करेगी। जब तक वह ठीक नहीं होता वह उसके आने का इंतजार करेगी। दुल्हन के इन शब्दों को सुन हर आंख में आंसू छलक रहे थे।

संबंधित खबर: हादसे ने छीनीं खुशियां: फिरोजाबाद में पेड़ से टकराई कार, चार बरातियों की मौत, दूल्हा घायल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed