दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल में लगातार दूसरे साल भी ईद पर सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल के दरवाजे 16 अप्रैल से बंद हैं। इसके कारण शुक्रवार को ताजमहल की शाही मस्जिद में ईद की नमाज नहीं हो सकी। बता दें कि 2020 से पहले हर बार ईद पर 20 से 25 हजार लोग ताजमहल में नमाज अदा करते थे। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सुबह 7 से 10 बजे तक ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा देता था। इस बार शुक्रवार को ईद की नमाज के लिए ताजमहल नहीं खुला। ईदगाह और शाही जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में चुनिंदा लोगों ने नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर इबादत कर कोरोना के खात्मे की दुआ की। उधर, मथुरा जिले में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमा अदा की। मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। सिर्फ चंद लोगों को ही मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई।
ईद 2021: कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल सूना रहा ताजमहल का आंगन, नहीं हुई नमाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन