फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म: तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, बनाया था वीडियो

Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gang Sexual Assault With Married Woman Police Filed Chargesheet
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जानकारी देते पुलिस अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एत्मादपुर स्थित झरना नाला के जंगल में पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। इसमें फोरेंसिक साक्ष्यों को अहम माना गया है। चार्जशीट को जल्द सीओ एत्मादपुर के कार्यालय में भेजा जाएगा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 29 मार्च की शाम को ससुराल से मायके एत्माद्दौला क्षेत्र जा रही थी। झरना नाले के पास मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने रोक लिया था। जंगल में ले जाकर पति की पिटाई की। विवाहिता से दुष्कर्म किया। इससे पहले पति के साथ अपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी खींचे थे। कुंडल और रुपये भी लूट लिए थे। 

 
Gang Sexual Assault With Married Woman Police Filed Chargesheet
आरोपियों ने जंगल में की थी वारदात - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचकर सूचना दी थी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में शाहदरा निवासी गौरी, मोनू और एक अज्ञात को नामजद किया था। बाद में अज्ञात आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी जेल में हैं। उनके खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। 
Gang Sexual Assault With Married Woman Police Filed Chargesheet
आरोपी योगेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक साक्ष्य अहम 
सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल, कपड़े, डंडा, कुंडल और रुपये बरामद किए गए थे। कपड़ों और मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। पीड़िता और उसके पति के बयान दर्ज कराए गए थे। मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो मिले थे। यह केस में अहम साक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gang Sexual Assault With Married Woman Police Filed Chargesheet
आरोपी गौरीशंकर - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद आरोपी गौरीशंकर निवासी इंदिरा ज्योति नगर, शाहदरा को 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसने अपने एक साथी का नाम योगेश कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा बताया था। आरोपी योगेश कुमार को पुलिस ने वाटरवर्क्स चौराहे से गिरफ्तार किया था वो शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।
 
विज्ञापन
Gang Sexual Assault With Married Woman Police Filed Chargesheet
छलेसर पुलिस चौकी, आगरा - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका समझा था
पुलिस के पूछताछ में आरोपी योगेश कुमार ने बताया था कि झरना नाला के पास उसके रिश्तेदार की दुकान है। वह गौरी और मोनू के साथ होली खेलने गया था। रास्ते में रिश्तेदार की दुकान पर खड़ा हो गया। तभी पति-पत्नी आते दिखे। उन्हें देखकर पीछे लग गए। दोनों को रोकने के बाद धमकी दी। इसके बाद जंगल में ले गए। उनसे गालीगलौज की। तीनों आरोपियों को लग रहा था कि पति-पत्नी प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि पूछने पर दोनों पति-पत्नी ही बता रहे थे। 


सामूहिक दुष्कर्म कांड: ब्लैकमेल कर गर्भवती विवाहिता से की थी 'दरिंदगी', विरोध पर पति को पीटा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed