फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमेंट कारोबारी हत्याकांड: एटा में आक्रोश, अलीगंज-जथैरा में बाजार बंद, कई मार्गों पर जाम लगाकर प्रदर्शन

Tue, 28 Dec 2021 11:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Cement Supplier Sandeep Gupta Murder news: people protest in etah
संदीप गुप्ता हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
एटा के कस्बा अलीगंज के नामचीन सीमेंट कारोबारी और ट्रांसपोर्टर संदीप गुप्ता की अलीगढ़ में हुई हत्या के बाद क्षेत्रीय लोगों में गम और गुस्सा है। मंगलवार को अलीगंज से लेकर एटा तक के बाजार बंद रखे गए। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान हत्यारों को पकड़कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग भी बुलंद की गई। अलीगंज में दो घंटे तक कायमगंज रोड पर जाम लगाकर व्यापारियों ने धरना दिया। जैथरा में भी बाजार बंद रहे। 


सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता एटा के कस्बा अलीगंज के रहने वाले थे। सोमवार देर शाम को अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित गांधीआई तिराहा मोड़ पर उनकी हत्या कर दी गई थी। वह कार में सवार थे। तभी कार सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उनको तीन गोलियां लगीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही जनपद में आक्रोश फैल गया।
Cement Supplier Sandeep Gupta Murder news: people protest in etah
जैथरा में लोगों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के मोहल्ला चौधरी रामप्रसाद के रहने वाले संदीप गुप्ता का लोगों से और लोगों का उनसे काफी लगाव और जुड़ाव था। बड़ी संख्या में उनके आवास पर लोग पहुंच गए। कई लोग तो घटना की खबर मिलने के बाद अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। व्याारियों ने रात में ही तय कर लिया था कि मंगलवार को बाजार नहीं खोले जाएंगे। इस पर अमल भी किया गया, जो दुकानें खोली गईं, उन्हें बंद करा दिया। 
Cement Supplier Sandeep Gupta Murder news: people protest in etah
आक्रोशित लोगों ने कायमगंज मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
कोल्डस्टोरेज के पास रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते जाम कर दिए। लोग संदीप गुप्ता अमर रहे, हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे बुलंद आवाज में लगा रहे थे। अलीगंज और जैथरा कस्बा में व्यापारियों ने एकत्रित होकर जुलूस निकाले। जैथरा, धुमरी, राजा का रामपुर में भी बाजार बंद रखे गए। इस बड़े घटनाक्रम को लेकर एटा शहर में भी हलचल रही। व्यापारियों ने बाजार बंद रख घंटाघर और जीटी रोड पर प्रदर्शन और नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cement Supplier Sandeep Gupta Murder news: people protest in etah
मंगलवार को अलीगंज लाया गया शव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह को एटा शहर के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय एटा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने घंटाघर से लेकर हाथीगेट तक नारेबाजी की। उन्होंने दोषी हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की। इस दौरान व्यापारी जीटी रोड पर नारेबाजी करते रहे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे व्यापारी का शव काफिले के साथ शहर में पहुंचा। जहां माया पैलेस चौराहा पर व्यापारियों ने श्रंद्धाजलि दी। 
विज्ञापन
Cement Supplier Sandeep Gupta Murder news: people protest in etah
संदीप गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे काफिला घंटाघर चौराहा पर पहुंचा। यहां सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि दी। सदर विधायक ने कहा जिले के लोगों के लिए यह अपूर्णनीय क्षति है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। इसके बाद शव को राजा हाउस पर ले जाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed