{"_id":"61ca990d242653174767ed6d","slug":"one-lakh-tourists-visited-the-taj-mahal-in-three-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाह ताज: तीन दिन में एक लाख सैलानियों ने किया ताजमहल का दीदार, आगरा किला बना दूसरी पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह ताज: तीन दिन में एक लाख सैलानियों ने किया ताजमहल का दीदार, आगरा किला बना दूसरी पसंद
Tue, 28 Dec 2021 10:26 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार हैं। क्रिसमस से नए साल के बीच छुट्टियों में सैलानियों का सैलाब ताज पर उमड़ पड़ा। महज तीन दिनों के अंदर एक लाख सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया है। वीक एंड पर शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को भी ताजमहल पर सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। सोमवार को 22470 सैलानियों ने ताज देखा।
ताजमहल में लगी पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के साथ ही अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। ताज देखने के बाद आगरा किला सैलानियों की दूसरी पसंद है। किले पर सोमवार को 5970 सैलानी पहुंचे। अन्य स्मारकों में फतेहपुर सीकरी स्मारक पर चार अंकों में पर्यटक पहुंच सके, लेकिन एत्माद्दौला, महताब बाग, राम बाग, सिकंदरा समेत स्मारकों में पर्यटकों की संख्या तीन अंकों को पार नहीं कर पाई।
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्मारक - पर्यटक
ताजमहल - 22470
आगरा किला - 5970
सीकरी - 1194
एत्माद्दौला - 546
महताब बाग - 342
रामबाग - 150
ताजमहल - 22470
आगरा किला - 5970
सीकरी - 1194
एत्माद्दौला - 546
महताब बाग - 342
रामबाग - 150
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
होटल संचालक गौरव चौहान ने बताया कि बैटरी बसों की दिक्कत है। पर्यटकों की भीड़ होने के कारण ताज से पार्किं ग स्थल तक आना मुश्किल भरा है। इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएं करनी चाहिए। बैटरी रिक्शा और ऑटो को ताज से पार्किँग के बीच चलाने का लाइसेंस देना चाहिए।
विज्ञापन
ताजमहल में प्रवेश के लिए लगी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
एंपोरियम संचालक रविकांत ने कहा कि क्रिसमस पर जो सैलानी ताजमहल देखने आ रहे हैं, उनके लिए प्रवेश के लिए सुरक्षा जांच कतारें बढ़ाई जाएं और टिकट के काउंटर भी बढ़ाए जाएं ताकि प्रवेश में लगने वाला समय कम हो और वह ताज के साथ अन्य स्मारकों को भी देखने जा सकें।