फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा मेट्रो: अप्रैल 2024 तक मेट्रो रेल को मिल सकती है हरी झंडी, चौथी बार बदली समय सीमा

Mon, 27 Dec 2021 05:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Agra Metro Rail may get green signal by April 2024
प्रगति पर है आगरा मेट्रो का कार्य - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में मेट्रो को हरी झंडी अप्रैल 2024 तक मिल सकती है। चौथी बार समयसीमा बदली है। मेट्रो रेल के ट्रायल के लिए छह स्टेशन बनेंगे। जिनमें तीन पर काम शुरू हो चुका है। उधर, कानपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री मेट्रो सेवा की शुरुआत करेंगे। यहां मेट्रो के ट्रायल में 24 महीने लगे हैं, जबकि आगरा में मेट्रो के ट्रायल में करीब 40 महीने का समय लग सकता है। लखनऊ में मेट्रो ट्रायल 26 महीने में शुरू हो गया था।



कानपुर में नौ किमी ट्रैक पर मेट्रो सेवा 29 दिसंबर को सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगी। 28 को पीएम मोदी कानपुर मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। कानपुर में नवंबर 2019 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया था। आगरा में छह किमी का प्राथमिकता कॉरिडोर बन रहा है जिसमें मेट्रो का ट्रायल होगा। दिसंबर 2020 में पीएम मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था। करीब 12 महीने में तीन स्टेशन का 50 फीसदी सिविल कार्य हो चुका है। 

Agra Metro Rail may get green signal by April 2024
निर्माणाधीन ताज पूर्वी गेट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी की मेट्रो का रंग-रूप फाइनल हो चुका है। कानपुर में चलने वाली मेट्रो के कोच ही आगरा में चलेंगे। सिर्फ इनका रंग अलग हो सकता है। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय के मुताबिक अप्रैल 2024 तक छह स्टेशन (तीन एलिवेटेड व तीन भूमिगत) के बीच मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
 
Agra Metro Rail may get green signal by April 2024
निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मेट्रो ट्रायल की समय सीमा चौथी बार बदली है। सबसे पहले दिसंबर 2020 में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन दुर्गा शंकर मिश्र ने दिसंबर 2022 तक मेट्रो शुरू करने का दावा किया था। जिसके बाद एमडी ने मार्च 2023 तक ट्रायल शुरू करने की बात कही। फिर दिसंबर 2023 तक छह स्टेशन का काम पूरा करने का दावा किया। अब अप्रैल 2024 तक डेडलाइन तय की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Metro Rail may get green signal by April 2024
प्रगति पर है आगरा मेट्रो का कार्य - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक से यूपीएमआरसी ने करीब 4100 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में छह महीने बीत गए। अभी भूमिगत स्टेशन के टेंडर फाइनल नहीं हुए हैं। करीब 2200 करोड़ की लागत से सात भूमिगत स्टेशन बनेंगे। काम पूरा करने की मियाद जून 2024 तय की गई है। इसके अलावा आगरा मेट्रो 11 स्मारकों की प्रतिबंधित परिधि को छूकर गुजरेगी। ऐसे में मोन्युमेंट अथॉरिटी से करीब छह महीने की देरी से यूपीएमआरसी को एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) मिले हैं।
विज्ञापन
Agra Metro Rail may get green signal by April 2024
प्रगति पर आगरा मेट्रो का कार्य - फोटो : अमर उजाला
आगरा मेट्रो की कुल लागत 
- 8370 करोड़ रुपये है मेट्रो की कुल लागत
- 273 करोड़ की लागत से तीन स्टेशन निर्माणाधीन हैं
- 112 करोड़ की लागत से मेट्रो डिपो निर्माणाधीन है
- 2200 करोड़ के कामों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed