{"_id":"610cd0e48ebc3ec3853aa337","slug":"chambal-river-water-level-decreasing-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घटने लगा चंबल का जलस्तर: आगरा के बाह क्षेत्र में बाढ़ के हालात बरकरार, कई गांवों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटने लगा चंबल का जलस्तर: आगरा के बाह क्षेत्र में बाढ़ के हालात बरकरार, कई गांवों में भरा पानी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बाढ़ के पानी में डूबे मकान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा जिले में चंबल नदी का जलस्तर घटने लगा है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक नदी का जलस्तर घटकर 134.30 मीटर पर आ गया। हालांकि बाह तहसील के गांवों में बाढ़ के हालात अभी बने हुए हैं। यहां कई गांव जलमग्न हैं, जिनका तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है। इन गांवों के ग्रामीणों ने अपने बच्चों और पालतू पशुओं के साथ बीहड़ के ऊंचे टीलों पर रात गुजारी है। प्रशासन ने ग्रामीणों तक राशन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने का दावा किया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उन तक प्रशासन की मदद नहीं पहुंची है।
बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश के बाद चंबल नदी का जलस्तर 135.90 मीटर पर पहुंच गया था। खतरे के निशान से छह मीटर ऊपर पहुंचने चंबल नदी के तटवर्ती 38 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। स्कूल, पंचायत घर, झोपड़ियां व खेत-खलिहान जलमग्न हैं। अभी नुकसान का आकलन शुरू नहीं हो सका है।
Trending Videos
2 of 7
टीले पर तम्बू में रहने को मजबूर ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्यों का दावा कर रहा है दूसरी तरफ उमरैठा पुरा निवासी राधे लाल और सुभाष ने बताया कि प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। तिरपाल डालकर टीले पर स्वयं रहने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
टीले पर ग्रामीणों ने बनाए तम्बू
- फोटो : अमर उजाला
क्योरीपुरा गांव निवासी रामरतन, सतेंद्र, राम प्रकाश और कालीचरन ने बताया कि बाढ़ में उनके पशु लापता हो गए हैं। जिनमें तीन भैंस व दो बकरियां शामिल हैं। बुधवार को लापता हुए पशुओं का कोई सुराग नहीं मिला। गोहरा, झरना पुरा, पुरा शिवालाल, पुरा डाल, उमरैठा पुरा, कछियारा, रेहा, डगोरा, भगवान पुरा आदि गांव में बाढ़ का पानी भर गया है।
4 of 7
बाढ़ प्रभावित गांव में विधायक और डीएम, एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम बोले- राशन और दवाएं बंटवा रहे हैं
डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में राशन सामग्री, दवाइयां वितरित कराई जा रही हैं। आपदा प्रबंधन दल मदद में जुटे हैं। चंबल का जलस्तर घटने लगा है। अगले 24 घंटे में जलस्तर बढ़ने के आसार नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
5 of 7
बाढ़ में डूबा मकान
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 में बने थे ऐसे हालात
17 सितंबर, 2019 को चंबल में ऐसे ही हालात बन गए थे। तब जलस्तर 136.10 मीटर तक पहुंच गया था। 40 से अधिक गांवों में पानी भर गया था। चंबल नदी में अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ वर्ष 1996 में आई थी। तब चंबल का जलस्तर 136.60 मीटर तक पहुंच गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।