ब्रज में छठ का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। आगरा में गुरुवार की सुबह यमुना घाटों पर सैकड़ों व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय आस्था का महापर्व संपन्न हो गया। महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए छठी मइया से कामना की। पूजन के साथ गीतों 'पटना के हवीं पाटन देवी, आगरा अइसन घाट, उतरले सूरज देव भइले अरघिया के जून...' 'पूजेली चरण तोहार हे छठी मइया' आदि के जरिये छठी मैया के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। छठ महापर्व के अंतिम दिन भगवान भास्कर और छठी मइया की उपासना के लिए यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई दंडवत करते तो कोई सिर पर प्रसाद की टोकरी रखे नंगे पैर घाट पर पहुंचा। विधिविधान से छठी मइया की पूजा की। यमुना में डुबकी लगाई और उदयमान (उगते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया।
{"_id":"618ca025a4c8824ea621d8e2","slug":"chhath-puja-2021-devotees-offeres-arghya-to-surya-dev-at-yamuna-ghats-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छठ: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न, ताजमहल के पार्श्व में कालिंदी के तट पर बिखरी अद्भुत छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न, ताजमहल के पार्श्व में कालिंदी के तट पर बिखरी अद्भुत छटा
Thu, 11 Nov 2021 10:22 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
आगरा: छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा: दशहरा घाट पर पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर, रामबाग, कैलाश, हाथीघाट और दशहरा घाट पर व्रती महिलाएं तड़के चार बजे से ही पहुंचने लगीं। इनके साथ बच्चे और परिवार के बाकी लोग भी थे। इन्होंने पूजन में सहयोग किया। यमुना मैया की गोद में खड़ी, मांग से लेकर पूरी नाक तक सिंदूर लगाए महिलाओं के चेहरे से तेज झलक रहा था।
आगरा में छठ पर्व पर उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया
व्रती महिलाओं के साथ घाट पर पहुंचे बच्चों और परिवार के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। बच्चों ने आतिशबाजी भी की।
व्रती महिलाओं के साथ घाट पर पहुंचे बच्चों और परिवार के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। बच्चों ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य को अर्घ्य देतीं महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भीगे वस्त्र में और हाथों में फल पकवानों से लदी टोकरी के साथ व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना की। अंत में सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पुत्र की प्राप्ति, पति की दीर्घायु, रोगों से मुक्ति और परिवार में सुख शांति की कामना की। वहीं यमुना के घाटों के अलावा कुछ श्रद्धालुओं ने घरों में और मोहल्ले में जलाशय बनाकर छठी मैया की पूजा की।
विज्ञापन
दशहरा घाट पर पूजा करतीं महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
प्रसाद के रूप में व्रती महिलाओं ने ठेकुआ, फलों में केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, सब्जियों में अदरक, कद्दू, मूली आदि के साथ पान, सुपारी, मेवा, गाय के दूध से अर्घ्यदान दिया। पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे ने घर की छत पर पूजा की। यमुना में प्रदूषण की वजह से यह घर पर ही पूजा करते हैं।
हवालात में मौत का मामला: पिता ने पुलिस को दिया बयान, कहा-तानव में था मेरा बेटा इसलिए कर ली आत्महत्या
हवालात में मौत का मामला: पिता ने पुलिस को दिया बयान, कहा-तानव में था मेरा बेटा इसलिए कर ली आत्महत्या