फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा बवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां, कोतवाल पर चली चप्पल, चौराहे पर पिटे पुलिसवाले

Sun, 28 Mar 2021 10:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
clashes between rss bjp workers and police in mathura
मथुरा बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कुंभ बैठक का सफल आयोजन हुआ, लेकिन समापन के बाद शनिवार को बवाल हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और पुलिस की भिड़ंत हो गई। कभी पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा तो कभी पुलिसवालों की पिटाई कर दी गई। पूरे दिन हंगामा होता रहा। इसका खामियाजा पुलिस को ही भुगतना पड़ा। कोतवाल लाइन हाजिर कर दिए गए। चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया। मामले में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  

clashes between rss bjp workers and police in mathura
अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विवाद के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन को पुलिस ने हल्के में लिया। उसका परिणाम यह हुआ कि पुलिसकर्मियों को संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीट दिया। गुस्साए पुलिसवालों ने जिला संयुक्त अस्पताल में मेडिकल कराने गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें भाजपा कार्यकर्ता मनीष गौतम लहूलुहान हो गए। दो अन्य कार्यकर्ताओं के अंदरूनी चोट आई हैं। 

clashes between rss bjp workers and police in mathura
कोतवाल को चप्पल मारती भाजपा की महिला नेता - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में विवाद के दौरान भाजपा की महिला नेता ने कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार को चप्पल मार दी। कोतवाली प्रभारी से अभद्रता की खबर पाकर एक बार फिर पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाईं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की खबर मिलते ही पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम संयुक्त अस्पताल में जुट गया। विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, ब्रज क्षेत्र और जिला स्तर के नेता, कार्यकर्ता अस्पताल में एकत्रित हो गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
clashes between rss bjp workers and police in mathura
घटना के बाद डीएम व एसएसपी से वार्ता करते विधायक पूरन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर समेत कई आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ने उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुनील चतुर्वेदी, महामंत्री राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी आदि से वार्ता के बाद जिला प्रचारक मनोज के साथ मारपीट की घटना में दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन और रिपोर्ट दर्ज कराना जाना तय हुआ।

विज्ञापन
clashes between rss bjp workers and police in mathura
अस्पताल में डीएम-एसएसपी और भाजपा नेता-कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

शनिवार देर रात डीएम व एसएसपी फिर दोबारा 100 शैया अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और कोतवाल अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही चौकी इंचार्ज व सिपाही समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चौकी इंचार्ज व सिपाही भी सस्पेंड किए गए। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई को होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed