फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारी हत्याकांडः 'बिगड़ैल रईसजादे' पर कसा शिकंजा, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Tue, 21 Jan 2020 01:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Jan 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Cloth Businessman Murder Case Rajeev Pistol Bullet Shot Crime News
हत्या आरोपी राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर निवासी कपड़ा कारोबारी राहुल अग्रवाल की हत्या में पुलिस को सबसे बड़ा सबूत मिला है। फॉरेंसिक परीक्षण में पाया गया है कि हत्यारोपी मैदा कारोबारी राजीव अग्रवाल की पिस्टल से चली गोली से ही राहुल की जान गई। दूसरा बड़ा सबूत सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास पहले से मौजूद है। अब पुलिस ने हत्यारोपी पर शिकंजा कस दिया है।  
Cloth Businessman Murder Case Rajeev Pistol Bullet Shot Crime News
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले साल सात दिसंबर को राहुल सुभाष बाजार में दुकान बंद कर घर जा रहे थे। वह स्कूटी पर थे। मोतीगंज निवासी मैदा कारोबारी राजीव अग्रवाल भी दुकान से घर जा रहे थे। वाटर वर्क्स पर दोनों आमने-सामने आए। कार से स्कूटी की साइड लग गई। पुलिस ने खुलासा किया था कि इसी पर राजीव आपा खो बैठा। दोनों के बीच कहासुनी हुई। राजीव ने पिस्टल निकाली और राहुल को गोली मार दी। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने राजीव को जेल भेज दिया था।
Cloth Businessman Murder Case Rajeev Pistol Bullet Shot Crime News
मृतक की पत्नी श्वेता अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक साइंस लैब में पुलिस ने राजीव की पिस्टल, राहुल के शव में धंसी मिली गोली और कार में मिला खोखा परीक्षण के लिए भेजे। बैलेस्टिक यूनिट में खोखे पर पड़े पिन का निशान देखा गया। इसी बोर की गोली पिस्टल से चलाकर देखी गई। उसके खोखे पर भी निशान आया। परीक्षण वाले और कार से मिले खोखों के निशान का मिलान किया गया। यह मिल गए। गोली जब असलाह से निकलती है तो एग्जिट मार्क बनता है, बाहर निकलने से ठीक पहले भी रगड़ से निशान बनता है। इस तरह खोखे पर तीन निशान आते हैं। तीनों का मिलान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cloth Businessman Murder Case Rajeev Pistol Bullet Shot Crime News
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को इसी सबूत का इंतजार था। चार्जशीट तैयार हो चुकी है। इसे अब एएसपी हरीपर्वत के पास भेजा जाएगा। वहां से इसे कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। पुलिस अफसरों ने बताया कि सात दिन से ज्यादा समय अब नहीं लगेगा।
विज्ञापन
Cloth Businessman Murder Case Rajeev Pistol Bullet Shot Crime News
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सबूतों का मजबूत शिकंजा
सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने पहले दिन ही जुटा लिए थे। राजीव का मौसेरा भाई गवाह बन गया है, उसका बयान कोर्ट में दर्ज हो चुका है। मौका-ए-वारदात पर उसकी लोकेशन पुलिस को मिल चुकी है। राजीव मौके पर वापस आया था, इसके फुटेज भी पुलिस के पास हैं। सबूतों के आधार पर पुलिस ने इस केस को जल्द सजा दिलाने के लिए चिन्हित किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed