{"_id":"61b337fd07662310d712ec7b","slug":"cm-yogi-adityanath-announced-financial-help-of-50-lakhs-and-government-job-to-one-member-of-martyr-prithvi-singh-s-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का एलान: शहीद पृथ्वी के परिवार को मिलेगी 50 लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का एलान: शहीद पृथ्वी के परिवार को मिलेगी 50 लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को नौकरी
Fri, 10 Dec 2021 04:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी ने शहीद पृथ्वी सिंह को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के सरन नगर स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 3:30 बजे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने शहीद विंग कमांडर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता को ढांढस बंधाया। परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी भारतवासी अपनी संवेदनाओं के साथ शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।
शहीद के पिता से मिलते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत अन्य शहीद सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के घर पहुंचे। शहीद के पिता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन पर सरन नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। भगवान टॉकीज और नगला पदी पर रास्ता रोक दिया गया। क्षेत्र की दुकानें पहले ही बंद हैं।
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान आगरा के सरन नगर (दयालबाग) के रहने वाले थे। सीडीएस बिपिन रावत के साथ वह भी बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार अब ताजगंज शमशान घाट पर होगा। पहले पोइया घाट पर अंतिम संस्कार होना था। परिजनों की इच्छा अनुसार अंतिम संस्कार का स्थान बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर हादसा: शहीर पृथ्वी सिंह के घर में गमगीन लोग
- फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की सादगी और जज्बे का हर कोई कायल था। वह जब भी घर आते थे तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों से जरूर मिलते थे। उनके निधन से सरन नगर समेत पूरे आगरा में शोक की लहर है। विंग कमांडर के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी शहीद का पार्थिव शरीर नहीं आया है।
विज्ञापन
युवाओं ने लगाए भारत माता के जयकारे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने न्यू आगरा से पोइया घाट मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी है। चेकिंग के बाद लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। ताजगंज मोक्षधाम में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह का अंतिम संस्कार होगा। शव यात्रा दयालबाग से नेशनल हाईवे-19, एमजी रोड होते हुए गुजरेगी। ऐसे में मार्ग पर जाम न लगे, इसे लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।