सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे आगरा: शहीद पृथ्वी सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार वालों को बंधाया ढांढस

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pay tribute to martyr Wing Commander Prithvi Singh in Agra
सीएम योगी ने शहीद पृथ्वी सिंह को किया नमन - फोटो : अमर उजाला

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के सरन नगर स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 3:30 बजे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने शहीद विंग कमांडर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता सुरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया। वह शहीद के घर के करीब 20 मिनट रुके। इसके बाद रवाना हो गए। 



शाम तक आ सकता है पार्थिव शरीर
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान आगरा के सरन नगर (दयालबाग) के रहने वाले थे। सीडीएस बिपिन रावत के साथ वह भी बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे। उनके निधन से सरन नगर की हर आंख नम है, गली में मातम छाया हुआ है। उनका पार्थिव शरीर देर रात तक आगरा पहुंचने की संभावना है। उनका अंतिम संस्कार अब ताजगंज शमशान घाट पर होगा। पहले पोइया घाट पर अंतिम संस्कार होना था। परिजनों की इच्छा अनुसार अंतिम संस्कार का स्थान बदला गया है। 

Trending Videos
CM Yogi Adityanath pay tribute to martyr Wing Commander Prithvi Singh in Agra
कांग्रेस के नेताओं ने शहीद के पिता को बंधाया ढांढस - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के नेताओं ने परिवार को बंधाया ढांढस
शुक्रवार सुबह शहीद विंग कमांडर के घर पर उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री, भंवर जितेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। उन्होंने शहीद के पिता को ढांढस बंधाया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूरा देश शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pay tribute to martyr Wing Commander Prithvi Singh in Agra
हेलीकॉप्टर हादसा - फोटो : ANI
31 दिसंबर को आना था आगरा 
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह 31 दिसंबर को आगरा स्थित अपने घर आने वाले थे। उन्हें पिता को जन्मदिन पर सरप्राइज देना था। उन्होंने परिजनों से यह बात साझा भी की थी, लेकिन पिता को बताने से मना किया था। बृहस्पतिवार सुबह इसकी जानकारी पिता को हुई। वह बार-बार यही कह रहे थे कि ऐसा सरप्राइज क्यों दे गया मेरा बेटा।
CM Yogi Adityanath pay tribute to martyr Wing Commander Prithvi Singh in Agra
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पृथ्वी का जुनून था जंगी जहाज, हवा से करते थे बातें
पृथ्वी सिंह का जन्म एक कारोबारी परिवार में हुआ था लेकिन उनका जुनून तो जंगी जहाज उड़ाना था। हवा से बातें करना उन्हें पसंद था। बचपन से ही देशप्रेमी थे। आईएएफ (इंडियन एयरफोर्स) में जाना चाहते थे। यही कारण था कि उन्होंने आर्मी स्कूल में दाखिला लिया और फिर आगे की पढ़ाई करते हुए वायु सेना का रुख कर लिया। पृथ्वी एक उत्साही और निर्भीक योद्धा थे। एयरफोर्स के कई अभियानों में उन्होंने खुद को साबित किया था। 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pay tribute to martyr Wing Commander Prithvi Singh in Agra
सरन नगर में दुकानें बंद - फोटो : अमर उजाला
सरन नगर निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की सादगी और जज्बे का हर कोई कायल था। वह जब भी घर आते थे तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों से जरूर मिलते थे। उनके निधन से सरन नगर समेत पूरे आगरा में शोक की लहर है। जांबाज विंग कमांडर के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी शहीद का पार्थिव शरीर नहीं आया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed