सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हेलीकॉप्टर हादसा: देर रात तक आगरा पहुंचेगा शहीद पृथ्वी का पार्थिव शरीर, ताजगंज श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Helicopter Crash Martyr Wing Commander Prathvi Singh funeral will be held today in Agra
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर देर रात तक आगरा आ सकता है। उनका अंतिम संस्कार अब ताजगंज शमशान घाट पर होगा। पहले पोइया घाट पर अंतिम संस्कार होना था। परिजनों की इच्छा अनुसार अंतिम संस्कार का स्थान बदला गया है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार शाम तकरीबन 3:36 बजे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने शहीद विंग कमांडर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान आगरा के सरन नगर (दयालबाग) के रहने वाले थे। सीडीएस बिपिन रावत के साथ वह भी बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे। उनके निधन से सरन नगर की हर आंख नम है, गली में मातम छाया हुआ है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनके घर सांत्वना देने वाले के लिए लोग पहुंच रहे हैं। 

Trending Videos
Helicopter Crash Martyr Wing Commander Prathvi Singh funeral will be held today in Agra
विंग कमांडर के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
सरन नगर कॉलोनी का होनहार पृथ्वी अब इस दुनिया में नहीं रहा। पड़ोसी उनकी सादगी और जांबाजी के किस्से साझा कर रहे थे। रुंधे गले से रिश्तेदार उसकी बचपन की यादों में बार-बार खो जाते थे। बृहस्पतिवार को दिनभर घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने शहीद की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Helicopter Crash Martyr Wing Commander Prathvi Singh funeral will be held today in Agra
शहीद पृथ्वी सिंह चौहान (लाल स्वेटर) - फोटो : अमर उजाला
जांबाज विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की सादगी और जज्बे का हर कोई कायल था। वह जब भी घर आते थे तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों से जरूर मिलते थे। उनके करीबी रिश्तेदारी पुष्पेंद्र जादौन ने बताया कि वह बचपन से ही साहसी थे। बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते थे, लेकिन सपना फौजी बनने का था। यही कारण रहा कि उन्होंने साल 1990 में आर्मी स्कूल ज्वॉइन कर लिया था। 
Helicopter Crash Martyr Wing Commander Prathvi Singh funeral will be held today in Agra
हेलीकॉप्टर हादसा: शहीर पृथ्वी सिंह के घर में गमगीन लोग - फोटो : अमर उजाला
पृथ्वी सिंह चौहान अपनी बहनों से कहते थे कि वह एक दिन परिवार का नाम रोशन करेंगे। वह एक कुशल पायलट होने के साथ ही उत्साही व्यक्ति भी थे, जो दूसरे लोगों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे। 
विज्ञापन
Helicopter Crash Martyr Wing Commander Prathvi Singh funeral will be held today in Agra
पृथ्वी की परिवार के साथी ली गई सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
सरन नगर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि पृथ्वी छुट्टी पर आते थे तो मुलाकात होती थी। हमेशा ही वे फौजियों की जांबाजी की चर्चा करते थे। तमाम किस्से सुनाते थे। उनके पिता सुरेंद्र सिंह बेटे के गम में गुमसुम हो गए हैं। मां सुशीला बार-बार पृथ्वी को याद कर रही थीं। उनकी बातों को याद कर रही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed