Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
CM Yogi Adityanath visited samadhi site of Krishna Bhakt Raskhan and Taj Bibi located at Ramnareti on banks of Yamuna Mathura
{"_id":"629f70a297e7ab3b6d791bab","slug":"cm-yogi-adityanath-visited-samadhi-site-of-krishna-bhakt-raskhan-and-taj-bibi-located-at-ramnareti-on-banks-of-yamuna-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: सीएम योगी ने कृष्ण भक्त रसखान को किया नमन, विजिटर रजिस्टर में लिखा- भक्ति जात-पात नहीं देखती...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सीएम योगी ने कृष्ण भक्त रसखान को किया नमन, विजिटर रजिस्टर में लिखा- भक्ति जात-पात नहीं देखती...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यमुना किनारे रमणरेती स्थित कृष्ण भक्त रसखान और ताज बीबी के समाधि स्थल को देखा और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विजिटर रजिस्टर में लिखा कि भक्ति जात-पात नहीं देखती। रसखान तथा ताज बीबी इसका उदाहरण हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के बाद रमणरेती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब नौ करोड़ की लागत से तैयार हुए रसखान समाधि स्थल का भ्रमण किया। यहां पर्यटकों की दृष्टि से तैयार की गई सुविधाओं के साथ हरित वातावरण की सराहना की। उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से विकसित रसखान, ताज बीबी फोटो गैलरी, चलचित्र भवन का भी अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। चलचित्र भवन में रसखान पर बनी 18 मिनट की डॉक्यूमेंट्री देखी।
2 of 5
भक्त रसखान समाधि स्थल पर आर्ट गैलरी देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर विवेक अग्रवाल, प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने रसखान समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। समाधि स्थल की देखरेख जीएलए विवि की ओर से की जा रही है।
3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने भ्रमण के बाद विजिटर रजिस्टर में लिखा है कि श्रीकृष्ण भक्त रसखान व ताज बीबी की समाधि का पुनरोद्धार सराहनीय पहल है। भक्ति जात-पात नहीं देखती। रसखान तथा ताज बीबी इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पौधारोपण करते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। सीएम योगी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से सुंदरीकरण की यह योजना अत्यंत सराहनीय है। भ्रमण के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद हेमा मालिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, ओमप्रकाश, महापौर मुकेश आर्य बंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र साथ रहे।
विज्ञापन
5 of 5
बरसाना पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के स्वागत को लेकर विवाद
महावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रसखान समाधि स्थल पर स्वागत को लेकर सुरक्षा कर्मी व संतों के बीच विवाद हो गया। रमणरेती स्थित आश्रम के संत मुख्यमंत्री का स्वागत हाथी के साथ करने के इच्छुक थे, जबकि सुरक्षा कर्मी इससे सहमत नहीं हुए। इसे लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। बाद में संतों ने विद्यालयों के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।