फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा लूटकांड: सहकर्मी ने कराई थी फैक्टरी मैनेजर के घर में लूट, फरार लुटेरे सहित आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jan 2022 07:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Colleague had robbed the factory manager house two arrested in agra
आगरा लूटकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बल्केश्वर स्थित भगवान नगर के शिव अपार्टमेंट में रहने वाले धागा फैक्टरी के मैनेजर सुनील सिंघल के घर में लूट की वारदात सहकर्मी राजकुमार ने कराई थी। उसने मुखबिरी कर अपने साथियों को लूट करने भेजा था। पुलिस ने सहकर्मी और फरार लुटेरे को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। आरोपियों से लूट के एक लाख रुपये, मंगलसूत्र, अवैध असलहा और मोबाइल बरामद किया गया है। 



तीन जनवरी को सुनील सिंघल की पत्नी रेनू और बेटे कृष्णा को दो बदमाशों ने घर में ही बंधक बना लिया था। इसके बाद रकम और जेवरात लूटकर ले गए थे। मुकदमा 12 लाख रुपये लूट का लिखाया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी सोनू पंजाबी को गिरफ्तार किया था। उससे लूट के 5.5 लाख रुपये बरामद किए गए थे। उसने अपने साथी का नाम गरीब नगर निवासी कुलदीप बताया था। यह भी बताया था कि घर से 6.5 लाख रुपये मिले थे।

Colleague had robbed the factory manager house two arrested in agra
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : Social Media
पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही थी। मुखबिरी करने वाले की भी पहचान हो गई थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगी थी। गिरिराज की धागा फैक्टरी में सुनील सिंघल के साथ ही रजवाड़ा निवासी राजकुमार भी काम करता था। उसने ही मुखबिरी की थी। इसके बाद ही सोनू पंजाबी और कुलदीप ने लूट की वारदात की। 
Colleague had robbed the factory manager house two arrested in agra
आरोपी कुलदीप और राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मनोहरपुर गांव के पास से कुलदीप और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से लूट के एक लाख रुपये और मंगलसूत्र, तमंचा और मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Colleague had robbed the factory manager house two arrested in agra
पुलिस को घटना की जानकारी देते सुनील सिंघल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में राजकुमार उर्फ नैना ने बताया कि वह गिरिराज फर्म में कर्मचारी है। फर्म में सुनील मैनेजर हैं। उसने ही दोनों लुटेरों से लूट कराई थी। एक जनवरी को सुनील को मालिक ने तकरीबन छह लाख रुपये दिए थे। वह उन्हें घर ले गया था। मालिक शहर से बाहर चले गए थे। उस दिन सोनू भी बाहर गया था। 
विज्ञापन
Colleague had robbed the factory manager house two arrested in agra
सीसीटीवी कैमरे में कैद गई थी बदमाश की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दो जनवरी को सुनील के घर पर होने की वजह से लूट नहीं कर सके। इस पर तीन जनवरी को सोनू और कुलदीप लूट करने आए थे। तय हुआ था कि लूट में जितनी रकम मिलेगी, उसे बराबर बांट लेंगे। आरोपियों ने सुनील की पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लूट की घटना का अंजाम दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed