{"_id":"61d9234c3ee83604903b7866","slug":"weather-update-farmer-dies-due-to-lightning-and-damage-to-crops-due-to-rain-and-hail-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में बारिश से बर्बादी: मथुरा में आकाशीय बिजली से किसान की मौत, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में बारिश से बर्बादी: मथुरा में आकाशीय बिजली से किसान की मौत, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जहां एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदान में बेमौसम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आगरा और मथुरा समेत पूरे ब्रज में बेमौसम बारिश आफत बनकर बरस रही है। मथुरा जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है। जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे सरसों की फसल चौपट हो गई है। आगरा जनपद में शनिवार तड़के हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। पूस के महीने में सावन जैसी स्थिति है। शहरों की सड़कों पर जलभराव हो गया है। खेतों में फसलें जलमग्न हो गई हैं। मैनपुरी, एटा और कासगंज जिलों में तेज बारिश हुई है, जिससे फसलों को काफी नुकसान होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश हो रही है। रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
2 of 6
मथुरा में सरसों की फसल को नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के छाता क्षेत्र में शनिवार की सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लीलाधार (58) नाम के किसान की मौत मौत हो गई। एक अन्य किसान झुलस गया है। सूचना पर पहुंचे नायाब तहसीलदार ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
3 of 6
किसानों ने गोवर्धन-बरसाना मार्ग किया जाम
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन और बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे खेतों में सरसों की फसल चौपट हो गई। गांव डाहरोली के किसानों ने शनिवार की सुबह बरसाना गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया और शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बारिश में भी हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा। गुरुवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी और फुहारें पड़तीं रहीं, लेकिन शनिवार तड़के झमाझम बारिश शुरू हुई, जो सुबह 10 तक रुक-रुककर होती रही। बारिश के साथ सर्द हवा भी चली, जो शूल की तरह से चुभी। देहात क्षेत्रों में बारिश से आलू फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
एटा में सड़कें हुई जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
एटा में शनिवार तड़के से शुरू हुई रिमझिम बरसात के बाद सुबह करीब नौ बजे झमाझम बारिश होने लगी। घंटे भर हुई बरसात से शहर के अधिकांश रास्ते पानी में डूब गए। बाजारों में जलभराव हो गया। तेज बरसात से सरसों, आलू, मटर और गोभी की फसल को भी नुकसान हुआ है। मैनपुरी जिले में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।