फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या या आत्महत्या: मथुरा के कांग्रेस नेता को लगी एक गोली, पत्नी को चार, सीसीटीवी कैमरों से खुलेगा राज ?

Mon, 06 Jun 2022 09:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Congress leader and his wife found dead in the house in mathura
कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कौशिक और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में रविवार दोपहर को कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कौशिक निमाई पंडित और उनकी पत्नी साधना के शव घर के अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। साधना के सीने में तीन और एक गोली सिर में लगी, जबकि कांग्रेस नेता की कनपटी पर गोली लगी है। यह हत्या या आत्महत्या का मामला है, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटना का राज जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 



नगरपालिका के सभासद रहे निमाई पंडित के घर में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे पत्नी कमरे में खून से लथपथ मिलीं, जबकि कांग्रेस नेता भी अपने कमरे में मृत मिले। साधना के तीन गोली सीने में और एक सिर में लगी हुई थी, जबकि कांग्रेस नेता की कनपटी पर सीधी तरफ एक गोली लगी पाई गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, एसएचओ संजय कुमार पांडेय और शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह पहुंच गए। पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। 

Congress leader and his wife found dead in the house in mathura
कांग्रेस नेता के घर पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक दंपती के दो बेटा और एक बेटी है। बेटा संकेत 17 साल का है तो 13 साल की बेटी उन्नति है। इन दोनों से छोटा बेटा आकर्षित है। तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर उठे तो देखा मां और पिता दोनों खून से लथपथ पड़े थे। बच्चे इस दृश्य को देखकर काफी दहशत में हैं। आखिर ऐसा कैसे हो गया यह तीनों बच्चों में से कहने को कोई तैयार नहीं है।
Congress leader and his wife found dead in the house in mathura
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हर कोई इस घटना से हैरत में है। भाजपा नेता संजय शर्मा, व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल और अखिल पटना ने इस मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। इन सभी का मानना है मामला काफी गंभीर है। इसे पुलिस गंभीरता से ले। इसका पर्दाफाश होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leader and his wife found dead in the house in mathura
कांग्रेस नेता के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पूरी जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन
Congress leader and his wife found dead in the house in mathura
कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दंपती की हत्या हुई या फिर आत्महत्या की, इसे लेकर पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। रविवार को घटना के वक्त घर में कौन आया। अगर किसी ने घर में प्रवेश नहीं किया तो पुलिस आशंका यही जता रही है कि यह आत्महत्या का मामला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed