{"_id":"629ce2ed8695da71537d5d9f","slug":"cricket-satta-tenth-fail-booki-ankush-created-property-worth-100-crores-in-15-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cricket Satta: दसवीं फेल अंकुश ने 15 वर्षों में बनाई सौ करोड़ की संपत्ति, पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपनाया था ये तरीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket Satta: दसवीं फेल अंकुश ने 15 वर्षों में बनाई सौ करोड़ की संपत्ति, पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपनाया था ये तरीका
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:07 AM IST
सार
फरीदाबाद से बुकी अंकुश की गिरफ्तारी होने के बाद आगरा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अंकुश 10वीं फेल है, लेकिन महज 15 वर्षों में सौ करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया। पुलिस की नजर से बचने के लिए भी उसने खास तरीका अपनाया था।
विज्ञापन
1 of 6
बुकी अंकुश मंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट सट्टे में अपना बड़ा नाम खड़ा करने वाला बुकी अंकुश मंगल दसवीं फेल है। उसने 15 वर्षों में सट्टे की कमाई से सौ करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। पुलिस से बचने के लिए मां, पत्नी, भाई और दोस्तों के नाम पर मकान-दुकान, वाहन खरीद रखे हैं। इसके अलावा काली कमाई को सफेद करने के लिए व्यापार में साझीदार बनकर पैसा लगा रहा था। लोगों को ब्याज पर रुपया भी देता था। पुलिस उसकी काली कमाई से जुटाई संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पहली बार हुआ गिरफ्तार
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, अंकुश मंगल पहली बार गिरफ्तार होकर जेल गया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह दसवीं फेल है। वर्ष 2007 में बुकी झाला भाई के साथ आगरा आया था। बोदला चौराहे पर मकान किराये पर ले लिया। इसके बाद दिल्ली से चलने वाले पर्ची वाला सट्टा कराने लगा। वह वर्ष 2008 में पहली बार जुए में पकड़ा गया, लेकिन जेल नहीं गया। 2010 में उसकी शादी हो गई। वर्ष 2014 में आईपीएल पर सट्टा लगाना शुरू किया। वर्ष 2017 तक आगरा में काम किया। इसके बाद दिल्ली चला गया। आगरा में काम का हिसाब-किताब रखने के लिए अपने भाई कपिल अग्रवाल के साले अमित अग्रवाल को रख लिया।
2 of 6
जानकारी देते एसएसपी आगरा
- फोटो : अमर उजाला
सट्टे से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी
उसने सट्टे से करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई। जमीन, प्लॉट और मकान अपने परिवार के लोगों के अलावा दोस्तों के नाम पर खरीदे। खेरिया मोड़ स्थित मुल्ला की प्याऊ में प्लॉट अपने दोस्त राजेश चौहान के साथ साझीदारी में खरीदा। इसके अलावा पत्नी के नाम पर कमला नगर की यमुनोत्री कॉलोनी और एत्मादपुर में एक-एक प्लॉट खरीद रखे हैं। अंकुश के पास सेल्टोस कार है। उसने अपने भाई कपिल अग्रवाल के नाम पर एक स्विफ्ट कार और एक 200 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। अनु एन्क्लेव में मां और साथी आशीष उर्फ आशु सिंघल की मां के नाम पर 150 वर्गगज की कोठी ले रखी है। इन सबकी कीमत करीब सौ करोड़ रुपये है। उसका पैसा बाजार में भी लगा है। वह लोगों को उधारी में रकम देता था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त किया जाएगा।
3 of 6
न्यू आगरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमों में करा लेता था अग्रिम जमानत
पुलिस के मुताबिक, अंकुश के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें न्यू आगरा में तीन, कमला नगर, हरीपर्वत और ताजगंज में एक-एक मुकदमा जुआ अधिनियम का है। वहीं न्यू आगरा और ताजगंज में गैंगस्टर, सिकंदरा में एक अन्य मुकदमा है। महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ। हर मुकदमे में वह अग्रिम जमानत लेता रहा। अंकुश मंगल के खिलाफ वर्ष 2021 में थाना कमला नगर में जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में उसके वारंट भी हो गए थे। इस पर उसने 25 मई को बाहर से ही जमानत करा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं वांछित साथी
पुलिस के अनुसार अंकुश के साथी जगनेर निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मंगल, सुभाष नगर निवासी सौरभ अग्रवाल, सिल्वर एस्टेट निवासी तरुण खन्ना, सीताराम कॉलोनी निवासी अंशुल अग्रवाल, मयूर अपार्टमेंट निवासी संजय कुमार और कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी आशीष उर्फ आशू सिंघल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
5 of 6
आईपीए के मैच पर सट्टा लगवाते पकड़े (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के बाद दिल्ली और फरीदाबाद में गुर्गे
पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि अंकुश वर्तमान में दिल्ली और फरीदाबाद में सट्टे का काम कर रहा था। उसके इस धंधे में लवली गोयल, तरुण चोटवानी और मनीष कटारिया भी शामिल हैं। आगरा में विक्की, विक्की अग्रवाल, आशीष गोयल उर्फजॉली, बबलू, योगेश दवाई और मिथुन भी शामिल हैं। पूछताछ में अंकुश ने कई सफेदपोश लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस इनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।