{"_id":"629c9c6c3297aa39922280ae","slug":"bulldozer-ran-on-school-of-former-municipal-president-in-etah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Etah: पूर्व पालिकाध्यक्ष के स्कूल पर चला बुलडोजर, कब्जा मुक्त कराई गई डेढ़ बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: पूर्व पालिकाध्यक्ष के स्कूल पर चला बुलडोजर, कब्जा मुक्त कराई गई डेढ़ बीघा जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 05:37 PM IST
सार
पूर्व पालिकाध्यक्ष के घिलौआ रोड पर बने स्कूल पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बताया गया है कि ये स्कूल ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ था। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन बुलडोजर नहीं रुका।
विज्ञापन
1 of 6
स्कूल पर चलता बुलडोजर और अधिकारियों से बात करते पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के जिला एटा में वर्तमान पालिकाध्यक्ष के पति और पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी के स्कूल पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। यहां ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करा डेढ़ बीघा जमीन मुक्त कराई गई। इस दौरान पूर्व व वर्तमान पालिकाध्यक्ष ने प्रशासन को अदालत से स्टे का आदेश दिखाया, लेकिन उनकी एक न सुनी गई।
घिलौआ स्थित चंद्रास्वामी इंटर कॉलेज से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रविवार सुबह बुलडोजर लेकर पहुंच गए। प्रशासन के मुताबिक पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने ग्राम समाज की जमीन पर 1150 वर्ग मीटर यानी करीब डेढ़ बीघा ग्राम समाज की जमीन पर स्कूल बना लिया था। प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से बाउंड्री वॉल और अतिक्रमण की जद में आ रहे दस कमरे ध्वस्त करा दिए। करीब डेढ़ घंटे में जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
2 of 6
अतिक्रमण हटने के दौरान पालिकाध्यक्ष ने किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण हटने के दौरान पालिकाध्यक्ष ने किया विरोध
ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए कहा कि दो बार एडीएम से बात हुई है। जेसीबी को स्कूल तोड़ने से रोक दिया जाए। उन्होंने तहसीलदार से भी जेसीबी रोकने के लिए आग्रह किया लेकिन किसी ने एक न सुनी और बुलडोजर को लगातार चलाने के निर्देश दिए गए। जबकि पालिकाध्यक्ष को अलग खड़ा कर दिया गया।
3 of 6
अधिकारियों से बात करते पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी
- फोटो : अमर उजाला
साल 2004 में हुआ था बैनामा
पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने बताया कि चंद्रास्वामी इंटर कॉलेज की जमीन का बैनामा साल 2004 का है। इस पर सिविल जज न्यायालय द्वारा स्टे लगाया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासन ने बिना नोटिस के ही स्कूल पर बुलडोजर चलवाया है। उन्होंने कहा कि ये उनके साथ अन्याय किया गया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया था, सुनवाई भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मौके की ओर जाती हुई जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका एटा की नहीं पहुंची जेसीबी
प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए हर बार नगर पालिका परिषद एटा की जेसीबी का प्रयोग किया जाता था, लेकिन रविवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका की जेसीबी नहीं पहुंची। जिनके खिलाफ कार्रवाई हो रही थी, उनकी पत्नी ही नगर पालिका की अध्यक्ष हैं। नगर पालिका परिषद मारहरा की जेसीबी को मंगाया गया, जिससे अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर मौैजूद पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
ये बोले अधिकारी
एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर सुनवाई की गई और तहसीलदार न्यायालय से आदेश पारित होने के बाद ही कार्रवाई की गई है। सुनवाई न किए जाने का आरोप निराधार और गलत है। स्थानीय अदालत का स्थगनादेश किसी अन्य मुद्दे को लेकर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।