फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसएन का एक्सरे: सरकारी मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं बदहाल, मरीजों के लिए घर से पंखा लेकर आ रहे तीमारदार

Sun, 05 Jun 2022 11:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering due to mismanagement in SN Medical College Agra
बर्न वार्ड में पंखा ठीक करता तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में बदइंतजामी से मरीज परेशान हैं। यहां पर सेंट्रल एसी खराब है, सभी विंडो एसी भी कार्य नहीं कर रहे। पंखे भी कम होने से भीषण गर्मी में मरीज बेहाल हैं। मरीजों के लिए उनके तीमारदार घर से पंखे लेकर आ रहे हें। बेड पर ड्रिप स्टैंड भी नहीं है, लिहाजा दीवार पर ड्रिप टांग दी जा रही है।


  
सर्जरी, हड्डी, ईएनटी रोग विभाग में करीब 300 मरीज भर्ती हैं। बर्न वार्ड में दो एसी लगे हैं, एक एसी खराब है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। अन्य वार्ड में गंदगी पसरी है। पंखे-कूलर कम होने के कारण कई तीमारदार अपने मरीजों के लिए घर से पंखा लेकर आए। वार्ड और गैलरी में कई जगह से फाल्स सीलिंग भी टूट गई है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि बीते दिनों आग की घटना के बाद से इमारत में मरम्मत कार्य चल रहा है। बर्न यूनिट के एसी को ठीक कराने के लिए कहा है। सफाई प्रभारी को भी हिदायत दी है। निगरानी करने के लिए 58 कैमरे लगेंगे, जिसमें से 30 से अधिक लग गए हैं।

Patients suffering due to mismanagement in SN Medical College Agra
बर्न वार्ड में कील ठोंककर लगाई ड्रिप - फोटो : अमर उजाला

स्टैंड नहीं तो दीवार, गेट पर टांगी ड्रिप

यहां करीब 45 बेड पर ड्रिप स्टैंड ही नहीं है। फिरोजाबाद के देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्टैंड न होने पर गॉज से बोतल को किसी के सहारे बांधकर ड्रिप चढ़ानी पड़ रही है, रात में गॉज टूट गई, जिससे ड्रिप नीचे गिर गई।
Patients suffering due to mismanagement in SN Medical College Agra
पंखा ठीक करता तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

खुद के लाए पंखे, खराब हुआ तो किया ठीक

सर्जरी विभाग में ताजगंज के सलीम खान ने बताया कि यहां लगे पंखे धीमे चलते हैं। दो बेड के लिए एक पंखा है। ऐसे में मरीज को गर्मी लगने पर खुद का पंखा लाए। रात में खराब हो गया, ऐसे में खुद ही इसे ठीक कर रहा हूं। यहां गर्मी और घुटन से मरीज को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Patients suffering due to mismanagement in SN Medical College Agra
एसएन की आठ मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

एसी खराब, नहीं हुई सुनवाई

मथुरा के राकेश कुमार ने बताया कि मेरे रिश्तेदार बर्न वार्ड में भर्ती हैं। यहां दो एसी लगे थे, जिसमें से एक एसी कई दिन से खराब पड़ा है। पंखे भी धीमे चलते हैं। गर्मी लगने पर मरीज परेशानी बताते हैं, एसी ठीक कराने के लिए कहा, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Patients suffering due to mismanagement in SN Medical College Agra
कपड़े से बंधी ड्रिप - फोटो : अमर उजाला
अकोला के राजेश चौधरी ने कहा कि यहां मरीजों की संख्या अधिक है, लेकिन सफाई व्यवस्था ठीक नहीं। चादर गंदे रहते हैं, पीने का पानी भी नहीं। शिकायत करें तो स्टाफ डांट देता है, यहां इलाज कराना मजबूरी हो गया है। गर्मी के कारण वार्ड में घुटन सी महसूस होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed