फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Girl Murder: 35 घंटे घर में छिपाए रहा लाश, आरोपी के कमरे से मिले ये सबूत, फॉरेंसिक लैब में होगी जांच

Sun, 05 Jun 2022 08:59 AM IST
Mukesh Kumar मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:59 AM IST
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case forensic examination of the hair found in the room of the accused
आरोपी युवक और उसका पिता - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खंदौली क्षेत्र में बीकॉम छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस मजबूत साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी के कमरे से बाल बरामद हुए हैं। इन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। इसकी भी रिपोर्ट आनी है। इसके अलावा पुलिस आरोपी के घर से लेकर शव को फेंके जाने वाले स्थान तक के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज देख रही है, यह डिजिटल साक्ष्य के रूप में रखे जाएंगे। 



थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की छात्रा की 30 मई को हत्या कर दी गई थी। जेलसर रोड पर शव फेंक गया। दूसरे दिन जलती हालत में शव बरामद हुआ। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी खंदौली के नवनीत नगर निवासी आशीष और उसके पिता मुकेश तोमर को जेल भेजा गया। आरोपी आशीष ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि उसने छात्रा को घर बुलाया। दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी हत्या कर दी। शव को 35 घंटे अपने घर में छिपाए रखा। इसके बाद पिता के साथ बाइक से जलेसर रोड पर घर से पांच किलोमीटर दूर फेंक आया था। जलाने का भी प्रयास किया था।

Agra Girl Murder Case forensic examination of the hair found in the room of the accused
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी के घर से छात्रा का मोबाइल, जूते के अलावा बाल बरामद हुए हैं। बालों की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी। इनका छात्रा और आरोपी के बालों से मिलान कराया जाएगा। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन देखी जाएगी। नाऊ की सराय के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। यह डिजिटल साक्ष्य होंगे। केस में जल्द चार्जशीट भी लगाई जाएगी। 
Agra Girl Murder Case forensic examination of the hair found in the room of the accused
यहीं पर जलता मिला था छात्रा का शव - फोटो : अमर उजाला

इस तरह से पुलिस जुटा रही साक्ष्य

- बीकॉम की छात्रा 30 मई को आशीष तोमर के घर गई थी। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की लोकेशन निकाली है। यह डिजिटल साक्ष्य बनेगी।
- आरोपी पिता-पुत्र लाश को बाइक से जलेसर रोड पर ले गए थे। इसके बाद सड़क पर फेंक आए थे। इस रास्ते पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी साक्ष्य बनेंगे।
- छात्रा के पिता का आरोप था कि आरोपी युवक पहले से बेटी को धमका रहा था। छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। पिता के बयान अहम होंगे।
- पोस्टमार्टम के बाद स्लाइड को सुरक्षित रखा गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होगी तो वैज्ञानिक साक्ष्य मिलेगा।
- फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। साक्ष्य जुटाए थे। पलंग की चादर कब्जे में ली थी। कुछ बाल भी मिले थे। इनकी डीएनए जांच की जाएगी।
- छात्रा का मोबाइल और जूते आरोपी के घर से बरामद हुए। यह पुलिस ने दो स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में बरामद किए। वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई।
(जैसा पुलिस ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case forensic examination of the hair found in the room of the accused
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सजा के लिए करेगी प्रभावी पैरवी

एसएसपी ने बताया कि थाना न्यू आगरा, एत्माद्दौला और खंदौली में हत्याकांड की घटनाएं हुईं। तीनों मामले महिला अपराध से संबंधित हैं। इन केस में पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटा लिए गए हैं। इनमें अब जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी, जिससे केसों में जल्द सजा कराई जा सके। इसके लिए पुलिस प्रभावी पैरवी भी करेगी।
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case forensic examination of the hair found in the room of the accused
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ये हैं केस

- न्यू आगरा के नगला हवेली में पति उपेंद्र ने प्रेमिका मोनिका और उसकी सहेली पल्लवी के साथ पत्नी प्रीति की हत्या की। घर में ही वारदात को अंजाम दिया था।
- एत्माद्दौला के सुशील नगर में विवाहिता पूजा और उसके रिश्तेदार शिवम की हत्या हुई। इस मामले में विवाहिता के पति, ससुर और देवर को जेल भेजा गया। उनका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
- खंदौली में बीकॉम छात्रा की हत्या कर दी गई। उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी युवक और उसके पिता को जेल भेजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed