कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा है कि वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। हाथरस कांड और अरुण वाल्मीकि हत्याकांड के बाद वाल्मीकि समाज अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा। समाज के एक व्यक्ति को टिकट कांग्रेस देगी। बुधवार को आगरा में प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि समाज के तख्त चौधरियों से 30 मिनट तक संवाद किया। उन्होंने हाथरस में वाल्मीकि परिवार की युवती और आगरा में अरुण नरवार की हत्या की घटनाओं को चिंतनीय बताया। कहा कि वाल्मीकि समाज को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। वादा किया कि पार्टी आगरा में एक विधानसभा सीट पर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को कांग्रेस टिकट देगी। समाज के प्रमुख लोग खुद अपना प्रत्याशी तय कर लें, पार्टी उसे अपना उम्मीदवार बना देगी।
{"_id":"61cd307bd58d2d7aa51d85c7","slug":"congress-leader-priyanka-gandhi-vadra-played-caste-card-for-up-elections-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने खेला सियासी दांव: आगरा में बोलीं- अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा वाल्मीकि समाज, कांग्रेस देगी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने खेला सियासी दांव: आगरा में बोलीं- अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा वाल्मीकि समाज, कांग्रेस देगी टिकट
Thu, 30 Dec 2021 09:37 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्मीकि समाज के लोगों से संवाद करतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
वाटिका में चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश दिया गया। समाज के चौधरियों ने प्रियंका गांधी को बंद लिफाफा सौंपा। इस दौरान वाल्मीकि समाज के तख्त चौधरियों में मान सिंह, झिल्लोराम, बल्लो प्रसाद, पीसी नरवार, हरि कुमार चौहान, रामजीलाल विद्यार्थी, लालाराम फौजी, विकास पारस और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय वाल्मीकि, प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू मौजूद रहे।
वाल्मीकि समाज के लोगों से संवाद करतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने अरुण की बेटी कनक को गोद में बैठाया
प्रियंका गांधी ने अरुण नरवार की मां कमला देवी, पत्नी सोनम, भाई सोनू से मुलाकात की। उनसे काफी देर तक बातचीत करती रहीं। इसके बाद उन्हें लखनऊ में मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने अरुण की बेटी को अपनी गोद में बैठाए रखा।

आगरा में प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि पार्टी अरुण के परिवार के किसी सदस्य को भी अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। दूसरी ओर, ऑटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर रहे रंजीत खरे की कुछ दिनों पहले हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रंजीत के परिवारीजनों ने भी मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
प्रवेश न मिलने पर गेट पर हुआ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
गेट पर हुआ हंगामा, नारेबाजी
वाल्मीकि वाटिका में प्रवेश नहीं देने पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर यादव की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी गेट पर नारेबाजी की। प्रदेश के एक पदाधिकारी के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेसियों का कहना था कि उन्हें भी अंदर प्रवेश दिया जाए। इस दौरान नंदलाल भारती, अदनान कुरैशी, अनुज शिवहरे, अनुज शर्मा, डॉ, मधुरिमा शर्मा, अजहर वारसी, विनोद जरारी, आईडी श्रीवास्तव, शरीफ काले, सुगम शिवहरे आदि ने प्रियंका का स्वागत किया।