उन्होंने तो तन-मन-धन से हमेशा तुम्हारी पूजा की, सेवा में कोई कसर न छोड़ी। हे खाटू श्याम... फिर क्यों तुमने मेरी दुनिया उजाड़ दी? ये बातें संदीप गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता के मुंह से निकल रही थीं। सोमवार रात से रो-रोकर उनका बुरा हाल था। मांग का सिंदूर उजड़ने की सूचना मिली तो सुनीता सुधबुध ही खो बैठीं। व्यापारी संदीप गुप्ता बाबा खाटू श्याम के अनन्य भक्त थे। हर महीने सैकड़ों की संख्या में लोगों को खाटू श्याम के दर्शन कराने मुफ्त यात्रा पर ले जाते थे। रुकने से लेकर खाने-पीने तक का इंतजाम उन्हीं का रहता था। कुछ दिन पहले ही कस्बे व क्षेत्र के लोगों को खाटू श्याम लेकर गए थे। उनकी पत्नी सुनीता के मुंह पर रोते-रोते यही बात आती रही कि कभी किसी का बुरा नहीं चाहा, फिर यह यह सजा किसकी मिली? दरवाजे पर जो भी अपनी समस्या को लेकर आया, उसकी हर संभव मदद की।
{"_id":"61cbf5cc0690ee529b786eb6","slug":"up-cement-supplier-sandeep-gupta-shot-dead-in-aligarh-daughter-wants-to-ips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कारोबारी हत्याकांड: खाटू श्याम के भक्त थे संदीप गुप्ता, आईपीएस अफसर बनना चाहती है बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट कारोबारी हत्याकांड: खाटू श्याम के भक्त थे संदीप गुप्ता, आईपीएस अफसर बनना चाहती है बेटी
Wed, 29 Dec 2021 11:20 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
संदीप गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस अफसर बनना चाहती है बेटी
संदीप गुप्ता की बेटी आयुषी आईपीएस अफसर बनना चाहती है। इसको लेकर वह दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी। पिता संदीप ने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए हर तरह का सहयोग किया। पिता का साया सिर से उठने के बाद बेटी का बुरा हाल है।
संदीप गुप्ता की बेटी आयुषी आईपीएस अफसर बनना चाहती है। इसको लेकर वह दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी। पिता संदीप ने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए हर तरह का सहयोग किया। पिता का साया सिर से उठने के बाद बेटी का बुरा हाल है।
संदीप गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हमसे छिन गया हमारा मसीहा
कारोबारी संदीप गुप्ता की मौत से अलीगंज क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि भगवान ने हमसे हमारा मसीहा छीन लिया। अब कौन हमारे सुख-दुख में साथ खड़ा होगा? अब किसको अपनी समस्या बताएंगे और कौन समाधान करेगा?
कारोबारी काफी सामाजिक और व्यावहारिक व्यक्ति थे। दान, पुण्य के साथ ही जरूरतमंदों की मदद अनवरत करते रहते थे।
बाबा खाटू श्याम के दर्शन संदीप गुप्ता ने कई बार कराए। अब कौन श्याम के दर्शन कराएगा। गरीबों की मदद करने वाला चला गया। - सुरेश कुमार, अलीगंज
कोई भी दिक्कत परेशानी होती थी तो उनके यहां तत्काल पहुंच जाते थे। गरीबों की दवा से लेकर खाने तक की वह चिंता रखते थे। - अरविंद कुमार, अलीगंज

संदीप की हत्या से लोगों में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के विरोध में मंगलवार शाम को व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। स्वास्थ्य केंद्र से यह मार्च शुरू किया गया। व्यापारी एकता जिंदाबाद और संदीप गुप्ता के हत्यारों को फांसी दो... के नारे लगाते हुए व्यापारी नगर के मुख्य मार्ग से होकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय ने कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ होने वाली घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो व्यापारी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वैश्य एकता परिषद के प्रदेश सचिव हरीश वार्ष्णेय, कपिल देव वार्ष्णेय, सोनू सर्राफ, आदित्य मित्तल, गौरव वार्ष्णेय, मनोज जैन, राजेश वार्ष्णेय, मनोज बजरंगी, संजू रजा, विवेक जैन, हिमांशू गुप्ता, संजू वार्ष्णेय आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Sandeep Gupta Murder case
- फोटो : अमर उजाला
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता एटा के कस्बा अलीगंज के रहने वाले थे। सोमवार देर शाम को अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित गांधीआई तिराहा मोड़ पर उनकी हत्या कर दी गई थी। वह कार में सवार थे। तभी कार सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उनको तीन गोलियां लगीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
सीमेंट कारोबारी हत्याकांड: एटा में आक्रोश, अलीगंज-जथैरा में बाजार बंद, कई मार्गों पर जाम लगाकर प्रदर्शन