फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदीप गुप्ता हत्याकांड: 30 साल में सीमेंट कारोबार में बनाई पहचान, न जानें किसकी लगी नजर कि ले ली जान

Tue, 28 Dec 2021 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Etah traders demand for CBI investigation in Sandeep Gupta murder case
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

एटा के अलीगंज निवासी कारोबारी संदीप गुप्ता 30 साल में सीमेंट कारोबार के शिखर पर पहुंचे थे। पुश्तैनी व्यापार कपड़े का था, लेकिन संदीप ने सीमेंट कारोबार का रास्ता चुना था। एजेंसी से सफर शुरू कर वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीमेंट के बड़े सप्लायर बन गए। परिजनों का कहना है कि उनकी कामयाबी पर न जानें किसी नजर लगी कि संदीप की जान ले ली गई। 



संबंधित खबर- सीमेंट कारोबारी हत्याकांड: एटा में आक्रोश, अलीगंज-जथैरा में बाजार बंद, लोगों ने तीन मार्गों पर लगाया जाम

अलीगढ़ में सोमवार शाम को कार सवार हमलावरों ने संदीप गुप्ता की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से एटा और अलीगंज के लोग स्तब्ध हैं। व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने संदीप गुप्ता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग आंदोलन करेगा। 

Etah traders demand for CBI investigation in Sandeep Gupta murder case
संदीप की हत्या से लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
संदीप गुप्ता के बाबा बांकेलाल गुप्ता का कपड़े का व्यापार था, जिसे पिता रामप्रकाश गुप्ता ने भी आगे बढ़ाया। चार भाइयों में दूसरे नंबर के संदीप गुप्ता ने युवा अवस्था में ही कुछ अलग करने की ठान ली थी। इसके लिए उन्होंने सीमेंट के कारोबार का रास्ता चुना। 
Etah traders demand for CBI investigation in Sandeep Gupta murder case
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

संदीप गुप्ता ने 1990 में स्थानीय तौर पर एक सीमेंट एजेंसी ली। धीरे-धीरे कर अन्य कंपनियों की एजेंसी भी ले लीं। इसके बाद एजेंसी से डीलर और स्टॉकिस्ट बन अन्य लोगों को सीमेंट की सप्लाई करने लगे। सिलसिला यहीं नहीं रुका, मंडल और वेस्ट व ईस्ट यूपी में भी वह सुपर स्टॉकिस्ट के रूप में लगातार आगे बढ़ते गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Etah traders demand for CBI investigation in Sandeep Gupta murder case
संदीप गुप्ता की हत्या से लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

संदीप गुप्ता ने टांसपोर्ट का कारोबार भी किया। उनके 100 से अधिक ट्रक संचालित हैं। एटा में बन रही जवाहर तापीय परियोजना में उनके द्वारा काफी निर्माण सामग्री की आपूर्ति की जा रही थी। वह अपनी मेहनत और लगन के बलबूते करोड़पति से अरबपति बन गए। 

विज्ञापन
Etah traders demand for CBI investigation in Sandeep Gupta murder case
मंगलवार को अलीगंज लाया गया शव - फोटो : अमर उजाला
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। मारने वाले शूटर हैं, किसी अन्य ने घटना को अंजाम दिलाया है। जघन्य हत्याकांड है। संदीप गुप्ता काफी सामाजिक और व्यावहारिक व्यक्ति थे। जिला महामंत्री राकेश वार्ष्णेय ने कहा कि संदीप के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर केंद्रीय एजेंसी से जांच करानी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed