फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण: 12वीं फेल रहमान का यूट्यूब चैनल...1.69 लाख सब्सक्राइबर, 1500 से अधिक वीडियो; अंग्रेजी में इंटरव्यू

Mon, 21 Jul 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 09:35 AM IST
सार

धर्मांतरण गिरोह का यूट्यूब चैनल चलाने वाले रहमान की हरकतों से  उसके माता-पिता भी अनजान थे। सराय ख्वाजा में 17 गज के मकान में वो रहता है। बस्ती के लोगों ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
 

विज्ञापन
Conversion: 12th fail Rehman's YouTube channel 1.69 lakh subscribers more than 1500 videos
धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूट्यूब चैनल पर 1.69 सब्सक्राइबर्स, 1500 से अधिक वीडियो...। पुलिस की जांच बताती है कि सराय ख्वाजा का रहमान मामूली नहीं है। वह भले ही जूतों के स्टीकर बनाने का काम कर रहा था मगर यूट्यूब चैनल बनाकर धर्मांतरण की मुहिम चला रहा था। उसके चैनल पर मुस्लिम धर्म से जुड़े कई वीडियो अपलोड किए गए हैं। इंटर फेल होने के बावजूद वह कुछ वीडियो में अंग्रेजी में इंटरव्यू देता नजर आ रहा है। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें उसकी हरकतों की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस के पकड़े जाने के बाद पता चला तो मां और पिता सन्न रह गए।


सराय खवाजा के घनी इलाके में इलियास रहते हैं। उनके पांच बेटे हैं। इनमें रहमान सबसे बड़ा है। तीन और बेटे कपड़े का काम करते हैं। इससे घर का खर्च चलता है। पिता ने बताया कि रहमान इंटरमीडिएट में फेल हो गया था। वह दो साल पहले एक काॅल सेंटर में काम करता था। मगर, सैलरी नहीं मिलने पर नाैकरी छोड़ दी। इसके बाद उसने एक फर्म में जूतों पर स्टीकर लगाने का काम शुरू कर दिया। इसके लिए लैपटाॅप का प्रयोग करना पड़ता है।

 
Conversion: 12th fail Rehman's YouTube channel 1.69 lakh subscribers more than 1500 videos
रहमान के माता पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि उनका 17 गज का दो मंजिला मकान है। इसमें ही पूरा परिवार रहता है। बस्ती वालों ने भी कहा कि रहमान घर से काम के लिए निकलता था। इसके बाद बाहर नहीं आता था। उन्हें कभी अहसास ही नहीं हुआ कि वह धर्म को लेकर कोई मुहिम चला रहा होगा। जब भी बात करता था, तो हालचाल ही पूछता था।

 
Conversion: 12th fail Rehman's YouTube channel 1.69 lakh subscribers more than 1500 videos
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिश का शिकार हुआ बेटा
इलियास ने बताया कि दो दिन पहले सुबह पुलिस आई थी। बेटे को पकड़कर ले गई। उन्हें इसकी जानकारी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद हुई। बेटे ने क्या किया है? इस बारे में बाद में पता चला। उन्होंने कहा कि बेटा किसी साजिश का शिकार हुआ है। उसे किसी ने अपने जाल में फंसाया है। पुलिस ने भी अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यही पता चला कि वह हिरासत में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Conversion: 12th fail Rehman's YouTube channel 1.69 lakh subscribers more than 1500 videos
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्म परिवर्तन कराने वाली युवतियों के वीडियो
पुलिस ने बताया कि रहमान के यूट्यूब चैनल पर ऐसी युवतियों के वीडियो हैं, जो धर्म परिवर्तन कर चुकी होती हैं। इसके बाद वह धर्म के बारे में प्रचार कर रही हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि वह दूसरी युवतियों को इस तरह से बता रही हैं कि वह अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लें।
 
विज्ञापन
Conversion: 12th fail Rehman's YouTube channel 1.69 lakh subscribers more than 1500 videos
मां शबीना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के नहीं रुक रहे आंसू
मां शबीना के भी बेटे के पकड़े जाने से आंसू नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि बेटे को क्यों पकड़ा गया। परिवार मजदूरी करता है। इससे ही खर्च चल पाता है। बेटे ने अगर कुछ किया है तो सजा मिलनी चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed