{"_id":"687db904c0483c60d70ec543","slug":"agra-conversion-case-sisters-pressuring-whole-family-to-convert-in-agra-she-used-to-protest-against-worship-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पूरे परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थीं बहनें... पूजा-पाठ का विरोध; बड़ी बेटी करने लगी थी ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूरे परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थीं बहनें... पूजा-पाठ का विरोध; बड़ी बेटी करने लगी थी ये काम
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:35 AM IST
सार
आगरा की दो बहनों ने अपनी मां के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इन्कार करने पर बेटियां उनसे लड़ने लगती थीं। पूजा-पाठ करने पर विरोध करती थीं।
विज्ञापन
1 of 9
Agra conversion case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अवैध धर्मांतरण गिरोह के चंगुल से छूटकर बेटियों के लौटने से माता-पिता खुश हैं लेकिन उनकी चिंता अभी कम नहीं हुई है। माता-पिता ने रविवार को आगरा कैंप कार्यालय पहुंचकर पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटियां धर्मांतरण के गिरोह से मुक्त हो गईं, इसकी बेहद खुशी है।
पिता ने बताया कि बेटियों का इस कदर ब्रेनवॉश किया गया था कि वह अपने धर्म के बारे में बात करने को भी तैयार नहीं थीं। दोनों ने अपनी मां के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। मगर, वह उन्हें इससे दूर रहने के लिए कहते थे।
मां ने बताया कि जम्मू कश्मीर निवासी साइमा उर्फ खुशबू उनकी बड़ी बेटी को इस्लाम से संबंधित साहित्य पढ़ने को देती थी। वीडियो भी मोबाइल पर भेजा करती थी। फरवरी 2021 में कश्मीर से जब उसे लेकर आए तो वह नमाज पढ़ने लगी थी।
इसके बाद जब भी साइमा कॉल करती थी, तो कई बार बेटी उनसे भी उसकी बात कराती थी। तब वह उनसे भी मुस्लिम साहित्य पढ़ने के लिए कहती थी। कई बार धर्म परिवर्तन करने के लिए भी कहा, तो उन्होंने इन्कार कर दिया।
2 of 9
Illegal conversion
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा-पाठ करने पर करती थीं विरोध
इस पर बेटियां उनसे लड़ने लगती थीं। पूजा-पाठ करने पर विरोध करती थीं। मां ने बताया कि उन्होंने दोनों बेटियों को बहुत समझाया पर वह मानने को तैयार नहीं हुईं। बड़ी बेटी ने ही छोटी बेटी को बरगला दिया था। वह उस समय 16 साल की थी। बाद में दोनों साथ चली गईं।
3 of 9
Illegal conversion
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरी बेटियां वापस आ गईं, अब आप अपने बच्चों पर नजर रखें
मेरी बेटियां वापस आ गई हैं। अब आप अपने बच्चों पर नजर रखें। उनका ख्याल रखें। कामकाज में इतना व्यस्त न हो जाएं कि उनसे बात न करें। उन्हें शिक्षित करने के साथ ही धर्म के प्रति प्रतिबद्ध बनाएं। उन्हें अपने धर्म से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराएं। हर दिन धर्म की अच्छाइयां साझा करते रहें। धर्मांतरण गिरोह के चंगुल से छुड़ाई गईं सगी बहनों के पिता ने यह बातें मीडिया से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Illegal conversion
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाने के साथ अपने धर्म के प्रति भी पक्का करें। उन्हें धर्म से संबंधित अच्छी पुस्तकें उपलब्ध कराएं, जिससे वो अपने धर्म को जान सकें। उनकी अच्छी बातों को पढ़ सकें। उनका मन कहीं और न भटके। धर्म के प्रति बच्चों का ध्यान आकर्षित करते रहें।
विज्ञापन
5 of 9
आगरा धर्मांतरण केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे वह किसी और धर्म के प्रति आकर्षित नहीं होंगे। पिता ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए बच्चों को जागरूक करते रहें। उन्होंने चार साल में जो कुछ देखा है, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। अब भी उन्हें बहुत कुछ करना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।