फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपहरण के बाद मासूम का कत्ल: चिठ्ठी से फंसा मास्टरमाइंड... ‘बिटवा’ शब्द ने खोला राज; अभय हत्याकांड की कहानी

Mon, 21 Jul 2025 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jul 2025 09:09 AM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद कस्बे से अपहरण के बाद कक्षा एक के छात्र अभय (8) की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। छात्र की हत्या पड़ोसी ने दुकानदार के साथ मिलकर की थी। 

विज्ञापन
Abhay murder case Story Murder of an innocent after kidnapping Mastermind caught by letter word bitwa revealed
Abhay murder case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आगरा के फतेहाबाद कस्बे की विजय नगर कॉलोनी से मासूम बच्चे की अपहरण के बाद हत्या के मामले में आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज खोले। अपहरण किए आठ साल के छात्र की हत्या उसके घर के पास रहने वाले युवकों ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


शनिवार को पुलिस ने आरोपी विजय नगर कॉलोनी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले कृष्णा उर्फ भजन लाल निवासी गढ़ी साबराय, फतेहाबाद को प्रतापपुरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 80 दिन बाद छात्र की लाश राजस्थान के मनिया से बरामद की गई है। रविवार को छात्र के घर के सामने रहने वाले एक आरोपी राहुल को भी पकड़ लिया।
 
Abhay murder case Story Murder of an innocent after kidnapping Mastermind caught by letter word bitwa revealed
मृतक बच्चे अभय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताई पुलिस को कहानी
आरोपी कृष्णा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अभय के ताऊ राजेश और पिता विजय प्रकाश से झगड़ा हो गया था। तभी से वह अभय के पिता से रंजिश रखता था। 30 अप्रैल को कॉलोनी में शादी थी। उसी समय अपने साथी राहुल के साथ मिलकर अभय को पिता के पास ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहा था। छात्र के चिल्लाने पर गला घोंटकर मार डाला। आरोपी स्कूटी को राजस्थान क्षेत्र के मनियां की ओर ले गए। यहां सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर मासूम की लाश को जमीन में दबा दिया। घटना के बाद आरोपी अपने घर लौट आए।
Abhay murder case Story Murder of an innocent after kidnapping Mastermind caught by letter word bitwa revealed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कृष्णा उर्फ भजन लाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिठ्ठी से फंसा मास्टरमाइंड
पैसों की मांग को लेकर कृष्णा ने कई बार फिरौती की चिट्ठियां भेजीं। पहली चिट्ठी 24 जून को मिली थी, जिसमें कॉलोनी के बाहर दो हरी झंडी लगाने को कहा गया था। आगे की चिट्ठियों में धमकी दी गई कि टेलर विक्रम को गोली मार देंगे और बेटी का अपहरण करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay murder case Story Murder of an innocent after kidnapping Mastermind caught by letter word bitwa revealed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राहुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘बिटवा’ जैसे स्थानीय शब्दों की पुनरावृत्ति से पुलिस का शक कृष्णा पर गहराया। चिट्ठियों की भाषा, हैंडराइटिंग और कृष्णा की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से जब घटनास्थलों की लोकेशन मैच की गई तो शक यकीन में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो कृष्णा और राहुल ने अपराध कबूल कर लिया।

 
विज्ञापन
Abhay murder case Story Murder of an innocent after kidnapping Mastermind caught by letter word bitwa revealed
अभय की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरा बिट्टू मुझे वापस कर दो... बेटे की मौत से बेसुध मां
अभय प्रताप की हत्या की खबर जैसे ही विजय नगर कॉलोनी पहुंची, पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। मासूम के घर मातम पसरा है। हर आंख नम है। अभय की मां शशि देवी बेटे की मौत की सूचना सुनते ही बेसुध होकर गिर पड़ीं। कॉलोनी की महिलाओं ने उन्हें किसी तरह संभाला। होश में आने पर वह बार-बार सिर्फ एक ही बात कह रही थीं मेरा बिट्टू मुझे लाकर दो।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed