फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रोने पर कत्ल... बोरे में पैक कर शव को गाड़ा, फिर मांगी 80 लाख की फिरौती; पड़ोसियों ने मासूम को इसलिए मारा

Mon, 21 Jul 2025 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jul 2025 08:32 AM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद में मासूम अभय की अपहरण के बाद हत्या के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने मासूम अभय को चीखते ही गला घोंट दिया था। हत्या करने के बाद फिरौती मांगी थी। 

विज्ञापन
Agra Murder innocent was murdered as soon as he screamed then ransom was demanded
Agra Murder - फोटो : अमर उजाला
अपहरण के बाद कक्षा एक के छात्र अभय (8) की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। छात्र की हत्या पड़ोसी ने दुकानदार के साथ मिलकर की थी। दोनों स्कूटी पर बैठाकर उसे मनिया लेकर जा रहे थे। रास्ते में रोने पर दोनों ने गला दबाकर मार डाला। बाद में परिवार से 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।


थाना फतेहाबाद के विजय नगर कॉलोनी निवासी विजय प्रकाश उर्फ बीपी मैक्स चालक हैं। 30 अप्रैल को घर के बाहर खेलते समय उनके बेटे अभय उर्फ बिट्टू (8) का अपहरण हो गया था। 
 
Agra Murder innocent was murdered as soon as he screamed then ransom was demanded
अभय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
80 दिन बाद छात्र का शव राजस्थान से मिला
शनिवार को पुलिस ने आरोपी विजय नगर कॉलोनी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले कृष्णा उर्फ भजन लाल निवासी गढ़ी साबराय, फतेहाबाद को प्रतापपुरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 80 दिन बाद छात्र का शव मनिया, राजस्थान से बरामद किया गया। रविवार को छात्र के घर के सामने रहने वाले आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार किया।
Agra Murder innocent was murdered as soon as he screamed then ransom was demanded
अभय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसलिए रंजिश रखता था आरोपी
कृष्णा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अभय के ताऊ राजेश और पिता विजय प्रकाश से झगड़ा हो गया था। तभी से वह अभय के पिता से रंजिश रखता था। 30 अप्रैल को कॉलोनी में शादी थी। उसी समय अपने साथी राहुल के साथ मिलकर अभय को पिता के पास ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Murder innocent was murdered as soon as he screamed then ransom was demanded
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्र के चिल्लाने पर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कृष्णा पर कॉलोनी के कई लोगों का पैसा बकाया था। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर रकम वसूली थी। लोग तगादा कर रहे थे, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपहरण की योजना बनाई। राहुल पड़ोसी है और वेल्डिंग का काम करता है।
 
विज्ञापन
Agra Murder innocent was murdered as soon as he screamed then ransom was demanded
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कृष्णा उर्फ भजन लाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो माह पहले बना ली थी अपहरण की योजना
घटना से 15 दिन पहले से ही कृष्णा ने अभय से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी थी। रोजाना टॉफी देकर उसे बहलाता था ताकि वह आसानी से स्कूटी पर चले। अपहरण की दो माह पहले योजना बना रहे थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed