फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: सतर्कता ही नहीं, दूसरों की भी चिंता कर रहे, कॉलोनीवासी करते हैं गाइड लाइन का पालन

Fri, 21 May 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona Guide Line Follows In Colony Of Panchvati And Ravera Appartment
अपार्टमेंट के निवासी बरत रहे कोरोना संक्रमण में सजकता - फोटो : अमर उजाला

संक्रमण की दूसरी लहर में ताजनगरी स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी के लोगों ने सतर्कता बरतने के साथ दूसरों की भी चिंता की। यही कारण है कि एक-दो परिवारों को संक्रमण भी हुआ मगर सभी सुरक्षित निकले। इसी तरह फतेहाबाद रोड स्थित विभव रवेरा अपार्टमेंट के लोगों ने भी नियमों का सख्ती से पालन किया। दोनों ही कॉलोनियों में हरेक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को संभालता है। 



गाइड लाइन के प्रति हैं सजग
पंचवटी कॉलोनी के हर परिवार की सुरक्षा के लिए नियमित सैनिटाइजेशन किया जाता है। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, फेस मास्क के बगैर प्रवेश नहीं मिलता है। नियमों का पालन सभी को करना होता है। - कंचन चौधरी, पंचवटी कॉलोनी

कॉलोनी में लगाए गए बैनर

कॉलोनी में कोरोना से बचाव और गाइड लाइन के पालन के लिए बैनर भी लगाए गए हैं। यह बैनर इस महामारी के प्रति जागरूकता को दर्शाते हैं। सभी परिवारों के लोग भी हर तरह की मुसीबत में साथ होते हैं। -रिचा गुप्ता

Corona Guide Line Follows In Colony Of Panchvati And Ravera Appartment
कोरोना संक्रमण से बचाव कर रहे कॉलोनीवासी - फोटो : अमर उजाला

अब घर का काम खुद कर रहे
चिकित्सक होने के नाते जागरूकता और लोगों को समय-समय पर काउंसिलिंग करने के साथ ही कॉलोनी में अब सभी लोग घर का काम खुद कर रहे हैं। घरेलू कामकाज करने वाले कर्मियों को कुछ समय को हटाया है। -डॉ. जीएस श्रीवास्तव

बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं
20 अप्रैल से बाहरी लोगों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। किसी को अगर मुलाकात करनी है तो वह कॉलोनी के गेट के बाहर जाकर मिल सकता है। बच्चों को भी सतर्क किया गया है। युवा भी इस मुहिम में जुड़े हैं। - मनोज उपाध्याय

Corona Guide Line Follows In Colony Of Panchvati And Ravera Appartment
पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी में थर्मल स्क्रीनिंग करता सुरक्षा गार्ड - फोटो : अमर उजाला

कॉलोनी के श्याम भोजवानी, दीपक गुप्ता बताते हैं कि पार्क, झूले, मंदिर सभी सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया जाता है। एक साथ पांच से छह लोगों से ज्यादा को इकट्ठा करने पर रोक है। पूजा करने के लिए भी लोग समूह में नहीं जाते हैं। 

मदद के लिए व्हाट्एस ग्रुप से जुड़े
इस वक्त लोग एक-दूसरे से व्हाट्सएप से जुड़े हुए हैं। अगर किसी को कोई समस्या होती है तो अपार्टमेंट के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आते हैं। संक्रमण से बचाव के लिए सभी उपाय किए गए हैं।  -हरदीप पुरी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Guide Line Follows In Colony Of Panchvati And Ravera Appartment
रवेरा निवासी केशो मेहरा व मनोज - फोटो : अमर उजाला

गाइड लाइन को आदत में लाए
अपार्टमेंट में कोविड से संबंधित गाइड लाइन का न केवल पालन किया जाता है बल्कि अब लोगों ने इसके साथ जीने का आदत सीख ली है। सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी के साथ ही सभी कार्य किए जा रहे हैं। - केशो मेहरा, निवासी विभव रवेरा अपार्टमेंट

विज्ञापन
Corona Guide Line Follows In Colony Of Panchvati And Ravera Appartment
अपार्टमेंट की जागरूक महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गेट पर ही जांच के बाद प्रवेश
अपार्टमेंट में सैनिटाइजेशन के अलावा सभी को ताकीद की गई है कि कर्मचारी, ऑनलाइन डिलीवरी करने वालों के भी हाथों को सैनिटाइज, थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही अंदर भेजा जाए। लोग सतर्कता बरत रहे है। - रितु बख्शी

जरूरी होने पर ही घर से बाहर कदम
अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों को संक्रमण की इस लहर से दूर रखने के लिए आवश्यक होने पर ही लोग बाहर जाते हैं। कोरोना कर्फ्यू में बहुत कम ही निकलना होता है। काढ़ा आदि के सेवन के लिए भी प्रेरित करते हैं। - रमा खन्ना

मैनपुरी में अमानवीयता: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, रहम की भीख मांगता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed