आगरा में वैक्सीन की कमी से बूथों पर सोमवार को भी मारामारी रही। सुबह नौ बजे से ही बूथों पर लोग जुट गए। लोगों को तीन घंटे में टीका लग पाया। गर्मी में लाइन लगाकर इंतजार करते लोगों की देरी के कारण कर्मचारियों से बहस भी हुई। जिस पर पुलिस भी बुलानी पड़ी। टीकाकरण प्रभारी के मुताबिक शहर के 85 बूथों के लिए 6500 डोज मिली थी, इसमें से 3000 डोज 45 साल से अधिक उम्र वाले और दूसरी डोज के लिए रहीं। इनके लिए भी डोज कम पड़ गई, ऐसे में गर्मी में तीन घंटे तक खड़े रहने पर भी डोज नहीं लगी, इससे लोग आक्रोशित हो गए। यही हाल 18 से 44 साल के वर्ग में भी रहा। डोज की कमी के कारण बूथों से लोगों को लौटना पड़ा। अगली स्लाइड में देखिए टीकाकरण केंद्रों का हाल...
{"_id":"60dab14e083641353f1bbeea","slug":"corona-vaccine-dose-short-in-agra-booth-people-face-problem-at-vaccination-centers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीका ही बचाएगा जान: आगरा में टीकारकण के लिए बूथों पर मारामारी, भूले सामाजिक दूरी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका ही बचाएगा जान: आगरा में टीकारकण के लिए बूथों पर मारामारी, भूले सामाजिक दूरी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
टीका ही बचाएगा जान: टीका लगवाने के लिए लोग भूले सामाजिक दूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
एसएन मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन के लिए आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज:
एसएन में सुबह नौ बजे से ही 250 से अधिक लोग बूथ पर पहुंच गए। झुंड लग गया, और टीका लगवाने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई। गार्ड से भी लोगों की बहस हुई। यहां दो-तीन घंटे बाद ही नंबर आ रहा था।

खंदारी में वैक्सीन लगवाने आए लोग झगड़ते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जेपी सभागार, खंदारी:
विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस जेपी सभागार में टीके के लिए भीड़ जुट गई। यहां बिना पंजीकरण के टीका लगाया जा रहा था। दोपहर एक बजे के बाद ही गेट को बंद कर दिया। इससे लोग भड़क गए। गार्ड और कर्मचारियों से तीखी बहस भी हुई।

अस्पताल पर टीके के लिए आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
नरायच स्वास्थ्य केंद्र
नरायच स्वास्थ्य केंद्र पर दो-तीन घंटे तक खड़े रहने पर भी टीका नहीं लग पाया, अभद्रता से लोग भड़क गए। प्रभारी से लोगों की तीखी बहस भी हुई। डोज नहीं होने के कारण लोगों को बगैर टीका लगवाए लौटना पड़ा।

खंदारी पर टीका लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
16500 डोज मिली थी, जिसमें से 10 हजार देहात में और बाकी की 6500 शहरी क्षेत्रों के लिए रहीं। शहरी बूथों पर अधिक लोग पहुंचने से डोज की कमी पड़ गई। - डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी
आगरा सचिन चौहान हत्याकांड: 21 जून को रची गई हत्या की साजिश, खबर में पढ़िए कब क्या हुआ?
आगरा में टीकाकरण: केवल 16,500 डोज बचीं, अब बुकिंग कराने वालों को ही टीका
आगरा सचिन चौहान हत्याकांड: 21 जून को रची गई हत्या की साजिश, खबर में पढ़िए कब क्या हुआ?
आगरा में टीकाकरण: केवल 16,500 डोज बचीं, अब बुकिंग कराने वालों को ही टीका