सब्सक्राइब करें

दोस्त के साथ खाती-पीती थी पत्नी, इसलिए मार दिया, हत्यारोपी पति के खुलासे से चौंक गई पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Double Murder Case: Husband Killed Wife For Eat Meat And Drink Wine With Friend
हत्या आरोपी गंधर्व सिंह और एटा पुलिस कप्तान - फोटो : अमर उजाला
एटा कोतवाली नगर के मोहल्ला शास्त्रीपुरम में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी गंधर्व सिंह को पुलिस ने एक सप्ताह बाद गुरुवार सुबह कासगंज जिला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मां-बेटे की हत्या करने के पीछे जो वजह बताई है वह चौंकाने वाली है। आरोपी ने बताया कि जोधपाल के साथ पत्नी मीट खाती थी और दारू पीती थी, इसलिए मार दिया। वहीं मां को बचाने आए बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या के दौरान खून से सने कपड़ों को भी बरामद कर लिया है।
Trending Videos
Double Murder Case: Husband Killed Wife For Eat Meat And Drink Wine With Friend
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी गंधर्व सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी गंधर्व सिंह को जिला कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव परसी तिराहा से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित खबर- एटा: पत्नी और आठ साल के सौतेले पुत्र की ईंटों से कुचलकर हत्या, मासूम बेटी को लेकर आरोपी फरार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder Case: Husband Killed Wife For Eat Meat And Drink Wine With Friend
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी गंधर्व सिंह व बरामद कपड़े - फोटो : अमर उजाला
गंधर्व सिंह की निशानदेही पर हत्या के दौरान खून से सने कपड़ों को आरोपी की बहन मोरकली पत्नी वीरपाल निवासी बरी थोक पछियाना रोड कस्बा व थाना गंजडुंडवारा स्थित मकान में भूसे से बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने हत्या होने के पीछे की चौकाने वाली वजह बताई है। 
Double Murder Case: Husband Killed Wife For Eat Meat And Drink Wine With Friend
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस ( घटना वाले दिन का फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया है कि आरोपी का कहना है कि ट्रक चालक जोधपाल पुत्र चोखे लाल निवासी कुसाड़ी के पत्नी अंजू देवी से अवैध संबंध हो गए थे। दोनों मीट और शराब साथ में खाते पीते थे। यह मुझे अच्छा नहीं लगता था, वारदात वाले दिन दोनों ने मीट खाया और दारू पी थी, इसके बाद जब मैं घर पहुंचा तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दोनों की मेरे द्वारा पिटाई की गई। इसके बाद जोधपाल चला गया था।
विज्ञापन
Double Murder Case: Husband Killed Wife For Eat Meat And Drink Wine With Friend
हत्या आरोपी गंधर्व सिंह - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि एक घंटे तक पत्नी से मेरा झगड़ा होता रहा और अंत में ज्यादा बात बढ़ी तो पास में ही पड़ी ईंट से सिर पर प्रहार किए गए। तभी प्रताप अपनी मां के बचाव में आ गया और मुझ से चिपट गया, गुस्से में उसके भी ईंटें मार दी। जब दोनों घायल हो गए तब हत्या करने का प्लान बनाया। वहीं पड़ा चाकू उठाकर कई बार किए और दोनों की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया है कि पूछताछ के बाद स्पष्ट हो गया है पत्नी के साथ संबंध खराब होने और जोधपाल की वजह से ही दोहरा कांड हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed