सब्सक्राइब करें

नगीना हत्याकांड: हाथों पर मेहंदी रचने से पहले प्रेमिका का बहाया खून, 10 दिसंबर को होनी थी शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mathura Girl Murder News: murder in love affairs in mathura
नगीना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को हुई युवती की हत्या ने लोगों को दहला दिया। आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका की कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस के अनुसार युवक और युवती में बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दूसरे लड़के से तय हो गई थी। 10 दिसंबर को बरात आनी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार करने के साथ तमंचा भी बरामद किया है।

Trending Videos
Mathura Girl Murder News: murder in love affairs in mathura
इसी गेस्ट हाउस में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

थाना रिफाइनरी के नगला पोहपी निवासी सुखवीर पुत्र रोशन का अपने तहेरे भाई की साली नगीना (25) पुत्री चंद्रभान खप्परपुर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को सुखवीर ने नगीना को गोकुल बैराज मोड़ पर स्थित गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां कमरा नंबर-9 किराए पर लेकर दोनों रुके। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल यहां पर आत्महत्या करने के इरादे से आए थे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। नगीना 10 दिसंबर को शादी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Girl Murder News: murder in love affairs in mathura
मृतका नगीना और हत्या आरोपी प्रेमी सुखवीर - फोटो : अमर उजाला
सुखवीर ने नगीना की कनपटी पर सटाकर गोली मारी। उसके बाद दो बार खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। गोली न चलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने युवती का शव बाथरूम में पड़ा पाया। शव के पास बैठा आरोपी रो रहा था। आरोपी युवक से तमंचा बरामद किया। हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूरी जानकारी जुटाने के बाद परिजनों को सूचित किया। 
Mathura Girl Murder News: murder in love affairs in mathura
मृतका नगीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका नगीना आरोपी सुखवीर के तहेरे भाई की साली है। दोनों के बीच आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों दोनों की शादी करने को तैयार नहीं थे। युवती नगीना की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी थी। 10 दिसंबर को बरात आनी थी। युवती इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका गेस्ट हाउस पहुंची थी। 
विज्ञापन
Mathura Girl Murder News: murder in love affairs in mathura
बेड पर पड़ा तमंचा - फोटो : अमर उजाला
नगीना बीए तो सुखवीर बीएड पास था। दोनों में काफी वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर एक बजे आरोपी सुखवीर ने गोपी कृष्ण गेस्ट हाउस में कमरा नंबर-9 किराए पर लिया। खास बात यह है कि गेस्ट हाउस में कराई गई एंट्री में प्रेमिका का कोई जिक्र नहीं किया गया। पुलिस इस पर भी जांच कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed