आगरा में कोरोना कर्फ्यू जारी है। लोगों के बेवजह घरों से बाहर निकलने पर रोक है। एक तरफ शासन पाबंदियां हटाकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। दूसरी तरफ सोमवार को कंटेनमेंट जोनसे लेकर बाजारों तक में लोगों की भीड़ उमड़ी। शहर में 11 बड़े कंन्टेन्मेंट जोन हैं। जिनमें छह इलाके ऐसे हैं जहां 100 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। फिर भी कुछ लोग लापरवाह है। अब इन हालात में संक्रमण की शृंखला कैसे टूटेगी ?
{"_id":"609a11838ebc3ef0a75d8efe","slug":"crowd-gathered-in-market-of-agra-on-monday-amid-corona-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: कंटेनमेंट जोन से बाजारों तक में उमड़ी भीड़, कैसे टूटेगी संक्रमण की शृंखला ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: कंटेनमेंट जोन से बाजारों तक में उमड़ी भीड़, कैसे टूटेगी संक्रमण की शृंखला ?
Wed, 12 May 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को मोतीगंज में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनमेंट जोन में लगी बल्लियों को तोड़ दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
नहीं रुकी मौतें, फिर बढ़ रहे नए मरीज
30 अप्रैल से जारी कोरोना कर्फ्यू में नए मामलों में कमी आई। कोरोना संक्रमण की शृंखला टूटने की उम्मीद थी। लापरवाही ने दो दिन में फिर से नए मरीज बढ़ा दिए हैं। उधर, गंभीर मरीजों की मौतें नहीं रुक रहीं। ऐसे हालात में शहर को जल्द संकट से निजात मिलने की उम्मीदें दम तोड़ रही है।

बरेली बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
संयम और समझदारी ही विकल्प
जन प्रहरी के संयोजक नरोत्तम शर्मा ने कहा कि शहर के हालात ठीक नहीं हैं। लोगों को संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए। घर में रहने में ही परिवार की भलाई है। कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।
जन प्रहरी के संयोजक नरोत्तम शर्मा ने कहा कि शहर के हालात ठीक नहीं हैं। लोगों को संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए। घर में रहने में ही परिवार की भलाई है। कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आंख मूंद कर सो रही पुलिस
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक परिहार ने कहा कि पुलिस को संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्ती करनी चाहिए। पुलिस कर्मी दिनभरछांव में आंख मूंदकर सोते रहते हैं। पब्लिक सड़कों पर घूम रही है। चालान नहीं हो रहे।
अब लोगों को खुद संभलना होगा
चिकित्सक परितोष कुदेशिया ने कहा कि पुलिस-प्रशासन से उम्मीद न रखें। लोगों को अब खुद संभलना होगा। उनकी जान की चिंता कोई सरकार या प्रशासन नहीं करेगा। 15 दिनों तक लोग घरों से बाहर नहीं निकलें।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि लोगों से अपील है कि वे घरों से न निकलें। एसएसपी से बात करेंगे। मंगलवार से शहर में सख्ती दिखेगी। कोई भी बेवजह घूमते मिला तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
सर्वाधिक प्रभावित इलाके
- सिकंदरा क्षेत्र में 2 किमी परिधि तक (576 मरीज)।
- दयालबाग क्षेत्र में 2 किमी परिधि तक (531 मरीज)।
- कमला नगर ए से एफ ब्लॉक तक क्षेत्र (489 मरीज)।
- शाहगंज क्षेत्र में 2 किमी परिधि तक (336 मरीज)।
- एसएन कॉलेज से मोती कटरा तक (301 मरीज)।
- आवास विकास में सेक्टर 6 से 12 तक (278 मरीज)।
- विजय नगर, फ्री गंज, जीवनी मंडी तक (238 मरीज)।
- शास्त्रीपुरम में ए ब्लॉक का पूरा क्षेत्र (130 मरीज)।
- सदर बाजार में सौदागर लाइन तक (118 मरीज)।
- रेलवे कॉलोनी, कैंट स्टेशन क्षेत्र तक (94 मरीज)।
- मधु नगर में 2 किमी की परिधि में (89 मरीज)।