फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: कोरोना प्रकोप के बीच तीन गांवों में 15 दिन में 38 से ज्यादा ग्रामीणों की मौत, कई बीमार

Wed, 12 May 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
more than 38 Villagers Died In Last Two Week in three Villages of Agra Amid Corona Outbreak
सोमवार को बमरौली कटारा में ग्रामीणों के सैंपल लिए गए - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा। इन हालात के बीच गांवों में हो रहीं मौतों से ग्रामीणों में दहशत है। जिले के तीन गांवों में 15 दिन में 38 से ज्यादा ग्रामीण दम तोड़ चुके हैं। बरौली अहीर विकासखंड के गांव कुंडौल व बमरौली कटारा में 25 मरीजों की मौत हुई है। जबकि एत्मादपुर विकासखंड के गांव कुरगवां में बीते 15 दिनों में 13 लोगों की जान चली गई। किसी को बुखार था तो किसी को सांस लेने में तकलीफ हुई। तीनों गांवों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्रामीणों की जांच की तो कई कोरोना से संक्रमित भी मिले। बरौली अहीर की खंड विकास अधिकारी तूलिका श्रीवास्तव ने बताया कि गांव कुंडौल व बमरौली कटारा में पिछले 15 दिनों में 25 मरीजों की मौत हुई है। चार पांच बुजुर्गों की मौत कोरोना से हुई है। बाकी मरीजों को बुखार था। दोनों गांवों में तीन दिन से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। दवाइयां वितरण के लिए स्वाथ्य टीमें कैंप कर रही हैं। हालांकि ग्रामीण दोनों गांवों में मरने वालों की संख्या ज्यादा बता रहे हैं। 

more than 38 Villagers Died In Last Two Week in three Villages of Agra Amid Corona Outbreak
गांव बमरौली कटारा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का दावा है कि कुंडौल में 19 अप्रैल से अब तक 25 और बमरौली कटारा में 30 लोगों की जान जा चुकी है। घर-घर चारपाइयां बिछी हुई हैं। दोनों गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। सोमवार को गांव कुंडौल और बमरौली कटारा में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 158 लोगों के लिए सैंपल लिए। इनमें पांच कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 
more than 38 Villagers Died In Last Two Week in three Villages of Agra Amid Corona Outbreak
गांव कुंडौल के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बमरौली कटारा के पूर्व प्रधान जयकिशन कटारा का कहना है कि गांव में अब तक 30 की मौत हो चुकी है। कई घरों में चारपाइयां बिछी हुई हैं। वहीं गांव कुंडौल के पूर्व प्रधान नीरू का कहना है कि गांव में बड़े और छोटे समेत 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घरों में ग्रामीण बीमार हैं और इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार, खांसी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
more than 38 Villagers Died In Last Two Week in three Villages of Agra Amid Corona Outbreak
सोमवार को बमरौली कटारा में ग्रामीणों के सैंपल लिए गए - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर विकासखंड के गांव कुरगवां में कोरोना संक्रमण का कहर बरकरार है। यहां 15 दिनों में 13 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। यहां मिले 27 संक्रमितों में सोमवार को एक मरीज की हालत बिगड़ गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएचसी एत्मादपुर अधीक्षक ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
more than 38 Villagers Died In Last Two Week in three Villages of Agra Amid Corona Outbreak
गांव कुरगवां में हुआ सैनिटाइजेशन - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी अधीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने डीएम को इसकी सूचना दी थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। संक्रमित ने आगरा जाने से इनकार किया, लेकिन गांववालों के सहयोग से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed